'हमने सुलझाया भारत-पाक का झगड़ा', डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब चीन का बड़ा दावा

चीन से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि हमने भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करके जंग रुकवाई है. हालांकि, भारत ऐसे किसी भी दावे को खारिज करता रहा है.

CHINA_96c28c

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भारत-पाकिस्तान के बीच 'मध्यस्थता' का दावा किया है.

अमेरिका के बाद अब चीन ने दावा किया है कि उसने मई महीने में हुए तनाव में भारत-पाकिस्तान के बीच ‘मध्यस्थता’ की थी. हालांकि, भारत ने तीसरे पक्ष के दखल को बार-बार खारिज किया है और साथ ही डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता के दावों का कड़ा विरोध जताया है.

विज्ञापन

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को एक संगोष्ठी में कहा कि दुनिया में इस साल संघर्षों और अस्थिरता में भारी इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इस साल सबसे ज्यादा स्थानीय युद्ध और सीमा पार संघर्ष ज्यादा भड़के हैं.

विज्ञापन

साथ ही वांग ने कहा कि चीन ने अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाने में एक ‘न्यायपूर्ण रुख’ अपनाया. वांग ने आगे कहा, ‘इसी नजरिए के साथ हमने उत्तरी म्यांमार, ईरानी परमाणु मुद्दे, पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव, फिलिस्तीन और इजरायल के बीच के मुद्दों और कंबोडिया तथा थाईलैंड के बीच हालिया संघर्ष में मध्यस्थता की.’

विज्ञापन

बता दें, पाकिस्तानी आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान पर हमला कर दिया था. भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य प्रतिष्ठानों को तबाह कर दिया था.

विज्ञापन

भारत लगातार उन दावों को खारिज करता रहा है कि किसी बाहरी शक्ति ने भारत-पाकिस्तान के तनाव को खत्म करने के लिए कोई भी मध्यस्थता की थी. भारत का कहना है कि यह तनाव दोनों देशों की सेना ने एक दूसरे से बातचीत करके खत्म किया था.

13 मई की एक प्रेस ब्रीफिंग में, विदेश मंत्रालय ने बाहरी मध्यस्थता के दावों को खारिज किया था. विदेश मंत्रालय ने दूसरे देशों की दखल को खारिज करते हुए कहा था कि 10 मई 2025 को दोपहर 15:35 बजे दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच फोन कॉल के बाद यह तनाव खत्म किया गया था.

विज्ञापन

भारत ने बार-बार कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच के मामलों में तीसरे पक्ष के दखल की कोई गुंजाइश नहीं है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ