चीन ने जून-जुलाई की भीषण गर्मी से निपटने के लिए एक ऐसा अनोखा और ‘हाई-टेक’ तरीका खोज निकाला है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिनमें चीन की ऊंची-ऊंची इमारतों की छतों से कोहरे की तरह पानी बरसता दिख रहा है. यह कोई कुदरती बारिश या विजुअल इफेक्ट नहीं है, बल्कि चीन के उत्तरी शांक्सी प्रांत के युनचेंग शहर में आजमाया गया एक खास रूफटॉप मिस्टिंग सिस्टम है.
कैसे काम करता है यह ‘जादुई’ कूलिंग सिस्टम?
इमारतों से पानी बरसाने का यह तरीका पूरी तरह से विज्ञान के एक जाने-माने नियम ‘इवेपोरेटिव कूलिंग’ पर काम करता है. यह बिल्कुल वैसे ही है, जैसे हमारे शरीर से निकलने वाला पसीना हवा के संपर्क में आकर सूखता है और हमें ठंडक का अहसास कराता है. इमारतों की छतों पर बेहद बारीक छेद वाले हाई-प्रेशर नोजल लगाए जाते हैं, जो पानी को बेहद महीन बूंदों के रूप में हवा में स्प्रे करते हैं. जैसे ही ये बारीक बूंदें गर्म हवा के संपर्क में आती हैं, वे तुरंत भाप बनकर उड़ने लगती हैं. इस प्रक्रिया में वे आसपास की गर्मी को सोख लेती हैं.
यह भी पढ़ें : मुंबई के घरों में सूखे पड़े हैं पानी के नल, बाहर बारिश से सड़कें बनी तालाब; फिर क्यों प्यासे हैं मुंबईकर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बाहर का तापमान 38°C के आसपास होता है, तो यह सिस्टम महज कुछ ही मिनटों में वहां के तापमान को 5°C से 8°C तक कम कर देता है. पानी की बूंदें इतनी बारीक होती हैं कि वे जमीन पर गिरने से पहले ही हवा में उड़ जाती हैं. यानी नीचे चल रहे लोग या सड़कें बिना भीगे ही ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं.
AC के मुकाबले बेहद सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल
पारंपरिक एयर कंडीशनर जहां भारी मात्रा में बिजली खाते हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, वहीं यह मिस्टिंग सिस्टम बेहद किफायती है. इसमें सिर्फ पानी, पंप और नोजल की जरूरत होती है, जिससे बिजली की खपत न के बराबर होती है. चीन के कई शहरों में इसका इस्तेमाल पहले से ही पार्कों, बस स्टॉप और सार्वजनिक चौराहों पर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : Explainer: ‘मानसून’ शब्द कहां से आया, क्या है इसका इतिहास, कैसे बना ये ग्लोबल वेदर का टर्म?
क्यों पड़ी इसकी जरूरत?
क्लाइमेट चेंज की वजह से चीन में हीटवेव का खतरा लगातार बढ़ रहा है. इसके अलावा, शहरों में ‘अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट’ की वजह से तापमान गांवों के मुकाबले बहुत ज्यादा हो जाता है. ऐसे में घनी आबादी वाले अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों के लिए यह सिस्टम किसी वरदान से कम नहीं है.
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता से हिली धरती
39 mins agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
5 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
6 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
6 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
7 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
10 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
12 hrs agoLIVE: कश्मीर मैराथन में भाग लेने को देशभर के खिलाड़ी आमंत्रित: CM अब्दुल्ला
14 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines