'जॉब करनी है तो लेडी बॉस संग सोना होगा', 58 एंप्लाइज ने मानी बात, अब अफसर पहुंची हवालात

Chinese Governor Corruption: चीन की एक महिला अधिकारी को रिश्वत लेने और अपने 58 कर्मचारियों के साथ संबंध बनाने के आरोप में 13 साल जेल की सजा सुनाई गई। इतना ही नहीं कोर्ट ने उन पर 1 करोड़ 18 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Chinese Governor Corruption

Chinese Governor Corruption

विज्ञापन

Chinese Sexual Misconduct Scandal: चीन की एक सीनियर महिला अधिकारी को रिश्वत लेने और कर्मचारियों के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में 13 साल की जेल हो गई। झोंग यांग पर आरोप है कि उसने 58 कर्मचारियों के साथ संबंध बनाए तथा करोड़ों रुपये की रिश्वत ली। इतना ही नहीं कोर्ट ने उस पर 1.18 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

झोंग यांग गुइझोउ प्रांत के कियानान की गर्वनर थीं। इसके साथ ही वह कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की उप सचिव रहीं हैं। उन पर अपने लिए काम करने वाले 58 पुरुष कर्मचारियों के साथ संबंध बनाने और 71 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं।

Advertisment

झोंग पर लगे ये आरोप

मामले का खुलासा जनवरी में हुआ जब गुइझोउ रेडिया और टेलीविजन ने एक डाॅक्यूमेंट्री दिखाकर झोंग से जुड़े विवादों को उजागर किया था। झोंग पर आरोप है कि उसने रिश्वत ली और पद का दुरुपयोग करते हुए पसंदीदा कंपनियों को अनुबंध दिलाने में मदद की। इतना ही नहीं झोंग के एक व्यवसायी से करीबी संबंध थे। इसके अलावा उनके साथ काम करने वाले 58 कर्मचारियों के साथ उसने संबंध बनाए। कुछ लोग झोंग द्वारा दिए गए प्रलोभन के चलते उनके प्रेमी बन गए। कुछ लोग न चाहते हुए भी झोंग के साथ संबंध बनाते थे। वे महिला अधिकारी से डरकर ऐसा करते थे। इतना ही नहीं झोंग ने बिजनेस यात्राओं के बहाने अपने प्रेमियों के साथ समय बिताया।

22 साल की उम्र में कम्यूनिस्ट पार्टी में हुई शामिल

मामले का खुलासा होने के बाद अप्रैल 2023 में उसे अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद सितंबर के महीने में उसे सीपीसी से निष्कासित कर दिया गया। डाॅक्यूमेंट्री में झोंग ने कहा कि उन्हें अपने किए पर पछतावा है। बता दें कि झोंग 22 साल की उम्र में कम्यूनिस्ट पार्टी में शामिल हुई थीं। धीरे-धीरे वह पार्टी में जगह बनाती चली गई और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में डिप्टी के पद तक पहुंची।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ