हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बांग्लादेश को लेकर चीन अलर्ट पर, दुल्हन खरीदकर लाने वालों के लिए जारी की एडवाइजरी

China Issued Advisory: चीन ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी चीन ने बांग्लादेश में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए जारी की है, जो बांग्लादेशी महिलाओं से शादी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सोचने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

China Issued Advisory: बांग्लादेश में चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए शादी करने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, चीनी पुरुषों के शॉर्ट वीडियो और ऑनलाइन डेटिंग के जरिए क्रॉस-बॉर्डर शादियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है। नागरिकों से कहा गया कि वीडियो देखकर बहकना नहीं है, शादी के लिए कानून मत तोड़ो। इसके अलावा कहा गया कि बांग्लादेश सरकार मानव तस्करी को लेकर सख्त है, अगर दोषी पाए गए, तो सजा हो सकती है। दूतावास ने अपने नागरिकों को और क्या चेतावनी दी है?

ऑनलाइन डेटिंग के बाद शादी

बांग्लादेशी लड़कियों से चीनी नागरिकों के शादी करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसमें चीनी पुरुष शॉर्ट वीडियो और ऑनलाइन डेटिंग के जरिए ‘क्रॉस-बॉर्डर शादी’ कर रहे हैं। इसको देखते हुए चीनी दूतावास ने साफ चेतावनी दी है। दूतावास ने कहा कि ‘शॉर्ट वीडियो देखकर बहकना नहीं, विदेशी शादी के लालच में कानून न तोड़ें।’ इसके अलावा, कुछ नागरिकों को दुल्हन खरीदने’ या ‘अवैध शादियां’ कराने में दलालों का भी हाथ है। इस पर एक पब्लिक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें ‘विदेशी दुल्हन खरीदने’ से दूर रहने और बांग्लादेश में शादी करने से पहले सोच-विचार करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान, एक्स पर लिखा-पुतिन पूरी तरह सनकी…

विज्ञापन

ऑनलाइन प्रेम से रहें दूर

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी दूतावास ने आगे कहा कि ‘किसी को भी विदेशी शादी के लिए दलाली करने की इजाजत नहीं है। सोशल मीडिया और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर चल रहे क्रॉस-बॉर्डर रोमांस जैसे कंटेंट के बहकावे में आकर वैध शादियों या मानव तस्करी जैसे मामलों में फंस सकते हैं। इससे आर्थिक और व्यक्तिगत दोनों तरह का नुकसान हो सकता है।

क्या हो सकती है सजा?

अगर कोई मानव तस्करी के मामले में पकड़ा जाता है, तो उसके लिए उस पर सख्त कार्रवाई हो सकती है, क्योंकि बांग्लादेश सरकार मानव तस्करी के मामलों में नर्मी नहीं बरतती है। ऐसे मामले में 7 साल की सजा के अलावा, भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा, चीनी नागरिकों को इस तरह की धोखाधड़ी या स्कैम का शिकार होने पर चीन के सार्वजनिक सुरक्षा प्राधिकरणों को रिपोर्ट करने को कहा गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में कराची हाईवे पर सेना के काफिले पर हमला, 32 जवानों की मौत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola