Chilean man becomes millionaire : आपने एक कहावत सुनी होगी, ‘किस्मत बदलते देर नहीं लगती’। चिली के एक इंसान के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्सक्विएल हिनोजोसा अपने दिवंगत पिता सामान से कुछ महत्वपूर्ण चीजों को खोजकर अलग कर रहे थे तभी उनको एक पुरानी बैंक पासबुक मिली, जिसने हमेशा के लिए उनकी किस्मत बदल दी और अमीर बना दिया।
पुराने सामान में मिली पासबुक
1960-70 के दशक में हिनोजोसा के पिता एक घर खरीदने के लिए पैसे एकत्र कर रहे थे। तभी उन्होंने अपने खाते में पकम जमा कर रखी थी। जो अज लगभग 140,000 पेसोस पेसो की कीमत करीब (8.22 करोड़ रुपये) से अधिक हो चुकी है हिनोजोसा के पिता की 10 साल पहले मौत हो गई थी और परिवार में किसी को भी उनके पिता के इस बैंक अकॉउंट और सेविंग के बारे में नहीं पता था। यह पासबुक एक दशक तक बक्से में रखी रही। जो आखिरकार हिनोजोसा को अपने घर की सफाई के दौरान यह मिली।
यह भी पढ़ें : Israel Hamas War: गाजा पर जमीनी हमला करने से पहले दस बार सोच रहा इजराइल, कहीं ऐसा तो नहीं…
बैंक बुक पर लिखा था ‘स्टेट गारंटी’
बैंक की पास बुक मिलने के बाद व्यक्ति को पता चला कि उसके पिता का बैंक बहुत पहले ही बंद हो गया था। इसी तरह की बैंक बुक बेकार पाई गई, लेकिन उन्हें जो पासबुक मिली, उसमें एक महत्वपूर्ण डीटेल थी जिस पर लिखा था ”स्टेट गारंटी।” इसका मतलब था कि अगर बैंक भुगतान नहीं कर सका, तो सरकार इसका भुगतान करेगी।
कानूनी लड़ाई के बाद मिली रकम
जब वर्तमान सरकार ने हिनोजोसा को पैसे देने से मना कर दिया तो हिनोजोसा ने राज्य के साथ कानूनी लड़ाई-लड़ी। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उनको पैसे मिले। हिनोजोसा ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इन पैसों के लिए राज्य के खिलाफ मुकदमा करना पड़ेगा।
कोर्ट ने हिनोजोसा के पक्ष में सुनाया फैसला
लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद अदालतों ने हिनोजोसा के पक्ष में फैसला सुनाया, लेकिन सरकार ने हर कदम पर अपील की। उन्होंने तर्क दिया कि यह धनराशि उनके पिता की कड़ी मेहनत की बचत है जो सरकार के वादे के भरोसे थी। हिनोजोसा ने कहा अगर न्याय प्रणाली, सर्वोच्च न्यायालय, अपील की अदालत मेरे पक्ष में फैसला सुनाती है, तो बस मुझे पैसे दिए जाने बाकी हैं न इससे अधिक, न इससे कम। अंत में, सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को उन्हें अर्जित ब्याज और भत्ते के साथ 1 बिलियन चिली पेसोस (लगभग 10 करोड़ रुपये) का मुआवजा दिया है।
यह भी पढ़ें : “एक इजरायली को बंधक बनाने में मिलता था 10 हजार डालर और घर” : हमास के आतंकी का कबूलनामा
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
32 mins ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
2 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
2 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
4 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
8 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
13 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
14 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines