Hamas israel war: इजरायल और हमास के बीच इन दिनों जंग चल रही है। इसी बीच इजरायली सुरक्षा एजेंसी ने दावा किया है कि हमास के आतंकियों को इजरायल के अधिक से अधिक लोगों को बंधक बनाने का टारगेट दिया गया था। एक इजरायली नागरिक को बंधक बनाने के लिए उन्हें 10 हजार डालर और घर दिया जाता था। एजेंसी का दावा है कि आतंकी ने कहा कि उनको अधिक से अधिक महिलाओं और बच्चों को किडनैप करने का टारगेट दिया गया था। इसके अलावा उन्हें साफ निर्देश दिया गया था कि घरों को साफ कर देना है और अधिक से अधिक लोगों को कैद करके ले आना है। आईएसए ने कहा कि भाड़े पर लिए आतंकी जमीन पर कत्लेआम को अंजाम दे रहे थे। वहीं, हमास की मिलिट्री विंग के सीनियर कमांडर्स छिपकर इंस्ट्रक्शन दे रहे थे।
हमास आतंकी ने एजेंसी को बताया कि हमले के दौरान एक महिला का पालतू कुत्ता बाहर आया तो मैंने उसे और महिला को गोली मार दी। मैंने लाश पर भी गोली चलाई जिस पर मेरा कमांडर मेरे ऊपर चिल्लाने लगा कि गोलियां क्यों बर्बाद कर रहे हो। एक अन्य हमास आतंकी ने कहा कि मैंने हमले के दौरान दो घरों को जला दिया। जो कुछ भी हमें मिला हमने सबको खत्म कर दिया।
इजरायल- हमास के बीत 17 दिन से चल रहा है युद्ध
हमास और इजरायल के बीच 17 दिन से युद्ध चल रहा है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रायल ने कहा कि दो हफ्तों में गाजा में इजरायल के हवाई हमलों के चलते मरने वालों की संख्या 5000 के पार पहुंच चुकी है। दक्षिणी इजरायल में हमास ने आतंकी हमला करके 1400 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद इजरायल ने हमास को खत्म करने की बात कहते हुए हमले शुरू कर दिए थे।