सोसायटी में बच्चों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोग पहुंचे अस्पताल

Firing in Society: ब्रिटेन के शेफील्ड में स्थित एक सोसायटी में 4 बच्चों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी की इस घटना में 5 बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कई लोगों को अरेस्ट किया है।

Firing In Britain Society

Firing In Britain Society

विज्ञापन

Children firing in Society: ब्रिटेन के शेफील्ड में एयर राइफल से गोली चलने से 6 लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने 4 नाबालिगों समेत 5 लोगों को अरेस्ट किया है। घटना 14 अगस्त बुधवार दोपहर 2 बजे के आसपास की है। घायलों को तुरंत हाॅस्पिटल ले जाया गया उनके शरीर से गोलियों के छर्रे निकाले गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस गोलीबारी में 7 से 15 साल की उम्र के 5 बच्चे और 62 वर्षीय महिला घायल हुईं है। इस मामले में पुलिस ने राइफल रखने वाले 5 लोगों को अरेस्ट किया है। रिचमंड पार्क एवेन्यू पर लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस ने एक घर से तीन लोगों को अरेस्ट किया।

Advertisment

पुलिस ने जनता से की अपील

घटना की जांच कर रही साउथ याॅर्कशायर पुलिस ने गोलीबारी के संबंध में स्थानीय जनता से भी अपील की है, ताकि पुलिस गोली चलाने वाले लोगों तक पहुंच सके। बता दें कि इससे पहले शेफील्ड की एक स्कूल में भी गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 3 लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने 17 साल के नाबालिग को अरेस्ट किया था।

स्कूल में हुई थी गोलीबारी

स्कूल में हुई गोलीबारी की उस घटना में 3 युवक घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने 17 साल के नाबालिग को अरेस्ट किया है। घटना के बाद काॅलेज को कुछ दिन के लिए बंद कर दिया गया था। जिस स्कूल में यह घटना हुई, उस काॅलेज का नाम बिरले अकादमी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ