---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कॉफिन में Mummy के गले पर लिपटी मिली 3600 साल पुरानी ऐसी चीज, देखकर वैज्ञानिक भी रह गए दंग

Cheese Found In Coffin With Mummy: किसी भी शख्स के मरने के बाद उसके शरीर को संरक्षित रखने को Mummy कहा जाता है। इसकी शुरुआत 17वीं शताब्दी में की गई थी।

---विज्ञापन---

Cheese Found In Coffin With Mummy: सदियों पहले कॉफिन में Mummies को सुरक्षित रखने का चलन था। हाल ही में एक Mummy में 3600 साल पुरानी Cheese मिली है। अब मिलने वाले पनीर से ये Cheese बहुत ज्यादा सख्त थी और ये मरने वाली महिला के Mummy के गले में लिपटी हुई थी। जांच कर रहे वैज्ञानिकों का कहना है कि विश्व की सबसे पुरानी पनीर है।

---विज्ञापन---

पनीर का टुकड़ा पूरी तरह सूख चुका था

दरअसल, ये घटना चीन के Xinjiang शहर की है। यहां की Xiaohe Cemetery में ये Mummy मिली है। बीजिंग में चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के पेलियोजेनेटिकिस्ट फू कियाओमी ने इस बारे में कहा कि ये पनीर का टुकड़ा पूरी तरह सूख चुका था। जिससे ये काफी टाइट हो गया था। फिलहाल बाजार में मिलने वाला पनीर काफी नरम होती है। बरामद हुए पनीर के ऊपर काफी धूल और मिट्टी जमी हुई थी।

ये भी पढ़ें: एलन मस्क ने शेयर किया Polaris Mission का पहला वीडियो, दुनिया रह गई हैरान

---विज्ञापन---

Xiaohe कबीले की Mummy

डॉक्टरों के अनुसार इससे पता चलता है कि दशकों पहले चीन के लोग दूध और डेयरी प्रोडक्ट के कितने करीब थे। डॉक्टरों के अनुसार इससे वर्षों पूर्व धरती पर रह रहे लोगों के खानपान, उनके रहने के तरीके और शरीर को समझने का और मौका मिलेगा। खोजकर्ताओं को जिस समय का कॉफिन मिला है, उससे पता चलता है कि ये Xiaohe कबीले का है। फिलहाल इस बारे में आगे स्टडी की जा रही है।

कैमिकल और अल्कोहल के मिश्रण से शरीर को धोकर उसे सरंक्षित करते हैं

किसी भी शख्स के मरने के बाद उसके शरीर को संरक्षित रखने को Mummy कहा जाता है। बताया जाता है कि इसकी शुरुआत 17वीं शताब्दी में की गई थी। इसमें पहले शव के आंतरिक अंगों को हटा देते हैं। फिर कैमिकल और अल्कोहल के मिश्रण से शरीर को धोकर उसे सरंक्षित किया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 8 बार हुआ था कोरोना, अब इस बीमारी से पीड़ित है युवती, शीशे में अपना चेहरा देखने से लगता है डर

First published on: Sep 29, 2024 09:51 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola