8 बार हुआ था कोरोना, अब इस बीमारी से पीड़ित है युवती, शीशे में अपना चेहरा देखने से लगता है डर
Women caught covid eight times: कोरोना होने के बाद 23 वर्षीय युवती का शरीर काफी कमजोर हो गया। उसे बार-बार बुखार और एलर्जी होने लगी।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Women caught covid eight times: युवती को एक के बाद एक 8 बाद कोविड 19 हुआ। जिसके बाद उसका इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो गया। उसे जल्दी ठंड लगने और पेट संबंधी बीमारियां पकड़ लेती हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा उसके सिर के बालों पर असर किया। युवती के धीरे-धीरे सारे बाल उड़ गए और अब वह उसके सिर पर एक भी बाल नहीं है।

23 वर्षीय इस लड़की का नाम Lydia Morley है और वह यूके में Wales में रहती है। dailymail की खबर के अनुसार Lydia के जब बाल झड़ने शुरू हुए तो उसने सोचा की यह सामान्य बात है, तनाव या शरीर में किसी कमी के चलते ऐसा हुआ होगा।
जानकारी के अनुसार जनवरी 2023 में उसके बाल झड़ने शुरू हुए थे और अब एक साल के भीतर उसके सारे बाल झड़ चुके हैं। शुरुआत में जब बाल ज्यादा झड़ने लगे तो वह डॉक्टर के पास गई। जहां उसे बताया गया कि उसे बाल झड़ने की बीमारी alopecia areata हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Lydia कई महीने घर से बाहर नहीं निकली, उसे आइना देखना बंद कर दिया।
परिजनों उसे काउंसलर के पास लेकर गए। इसके बाद वह अब विग और कभी-कभार बिना विग के भी बाहर जाती है। Lydia ने अब खुद से प्यार करना सीख लिया है। उसका मानना है कि वह कैसी भी है वह अपनी फेवरेट है। अब वह गंजेपन से पीड़ित लोगों को जागरूक करने के लिए काम करती है। उसे सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग फॉलो और उसे सपोर्ट करते हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से क्राउड फंडिंग कर ऐसे लोगों की मदद करती है जो आर्थिक रूपसे कमजोर हैं और अपना इलाज नहीं करवा सकते।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: