एलन मस्क ने शेयर किया Polaris Mission का पहला वीडियो, दुनिया रह गई हैरान

Elon Musk Shares Stunning Polaris Mission Video: पहले मिशन का नाम पोलारिस डॉन है। इस मिशन को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्चपैड से भेजा गया था। 15 सितंबर को ये पृथ्वी पर वापस लौटा है।

Elon Musk, Polaris Mission Video, space programme, human spaceflight missions
विज्ञापन

Elon Musk Shares Stunning Polaris Mission Video: एलन मस्क ने पोलारिस मिशन का पहला वीडियो शेयर किया है। ये शानदार वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। बता दें पोलारिस एक अंतरिक्ष कार्यक्रम है, जिसमें अंतरिक्ष में मानव सहित तीन उड़ानें भेजी जाएंगी हैं। ये मिशन नई  टेक्नोलॉजी को शोकेस करेंगी। इसके अलावा व्यापक रिचर्स और स्पेसएक्स के स्टारशिप की पहली मानव सहित उड़ानें होंगी। हाल ही में इस मिशन की पहली उड़ान भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन

वीडियो शेयर करते हुए स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि आज पृथ्वी के चारों ओर पोलारिस अंतरिक्ष मिशन का एक शानदार हाई-डेफिनेशन वीडियो शेयर कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह कोई कंप्यूटर-जनरेटेड इमेजरी जैसा दिखता है, लेकिन यह रियल वीडियो है।

इस मिशन का मकसद क्या है?

मिशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार पोलारिस अंतरिक्ष कार्यक्रम मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमताओं को तेजी से आगे बढ़ाने का अपनी तरह का पहला प्रयास है। वहीं, ये पृथ्वी पर महत्वपूर्ण कारणों के लिए पैसे और जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा।

विज्ञापन

क्या है पहला मिशन पोलारिस डॉन?

इस मिशन की वेबसाइट के अनुसार पोलारिस अंतरिक्ष कार्यक्रम में तीन मिशन हैं। जिसमें से पहला मिशन पूरा हो चुका है। वहीं, दो अन्य मिशन जल्द ही पूरे होंगे। जानकारी के अनुसार पहले मिशन का नाम पोलारिस डॉन है। जिसे फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्चपैड से भेजा गया। इस मिशन में स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट को पृथ्वी की निचली कक्ष में भेजा गया था। इस अंतरिक्ष यान को इस महीने की शुरुआत में 10 सितंबर को लॉन्च किया गया था। 15 सितंबर को ये पृथ्वी पर वापस लौटा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ