दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 बदमाशों का एनकाउंटर, US के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से है कनेक्शन

Delhi Encounter: दिल्ली में बुधवार की रात को एनकाउंटर हुआ। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। ये दोनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रहे हैं, जो कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Encounter

Photo Credit- Freepik

Delhi Encounter: दिल्ली के न्यू अशोक नगर में बुधवार की रात को एनकाउंटर हुआ। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। वहीं, एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बता दें कि दोनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रहे हैं, जो कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये एनकाउंटर बुधवार को हुआ। बताया गया कि दोनों बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी है। दोनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रहे हैं और कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन

गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से है कनेक्शन

स्पेशल सेल ने जिनका एनकाउंटर किया है, उनमें एक बदमाश का नाम कार्तिक जाखड़ है। वहीं, दूसरे का नाम कविश है। यह दोनों बदमाश US में बैठे गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के लड़के हैं, जिनके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। स्पेशल सेल को उनके न्यू अशोक नगर इलाके में आने का इनपुट मिला था।

विज्ञापन

इसके बाद ही टीम ने ट्रैप लगाया और इन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर किया। इसके जवाब में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम कई बड़ी वारदातों में सामने आता रहा है।

पहले भी हो चुका है एनकाउंटर

इसके पहले भी बदमाशों के बढ़ते हौंसलों पर पुलिस का एक्शन हो चुका है। कुछ दिन पहले ही केशवपुरम इलाके में पुलिस ने एनकाउंटर किया था, जिसमें राजू उर्फ ​​कंगारू और रवि उर्फ ​​गोटिया नाम के दो लुटेरे घायल हुए थे। इसके पास से पुलिस को कुछ लूटा हुआ सामान भी मिला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ