गुरुग्राम में रोहित गोदारा गैंग के 2 शूटरों का एनकाउंटर, इंस्पेक्टर छिल्लर पर फायरिंग चलाने के मामले से जुड़े

हरियाणा के गुरुग्राम में STF और बदमाशो में मुठभेड़ हुई है। रोहित गोदारा गैंग से जुड़े 2 शूटरों का STF ने एनकाउंटर किया। एनकाउंटर में दोनों शूटर के पैरों में गोली लगी है। 

Rohit Godara gang Encounter in Gurugram

हरियाणा गुरुग्राम में STF और बदमाशो में मुठभेड़ हुई है। रोहित गोदारा गैंग से जुड़े 2 शूटरों का STF ने एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर में दोनों शूटर के पैरों में गोली लगी है। यह मुठभेड़ सेक्टर 91 इलाके में बीती रात हुई थी। इस मुठभेड़ में दोनों घायल शूटरों को गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह कार्रवाई रेवाड़ी में इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर पर गोली चलाने के मामले में की गई है। दोनों शूटरों की पहचान शूटर नितिन और यशपाल के रूप में हुई। दोनों के ख़िलाफ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बरामद की पिस्तौल और कारतूस

इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, बीते दिन मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस एनकाउंटर के दौरान इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर को भी गोली लगी है, जिनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अन्य राज्यों में भी दर्ज हैं मामले

STF के अनुसार, दोनों बदमाशों पर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कईं मामले दर्ज हैं। खबर के मुताबिक, कनाडा से रोहित गोदारा सारे अपराधों को करता है। उसे लॉरेंस बिश्नोई का मददगार बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ