कनाडा में खुलेआम धमकाए जा रहे हिंदू, मंदिरों में तोड़फोड़, जस्टिन ट्रूडो पर उठे सवाल

Canada PM Justin Trudeau

Canada PM Justin Trudeau

विज्ञापन

Hindus Openly Threatened Temples Vandalized Canada: कनाडा से बढ़ते तनाव के बीच भारतीय हिंदुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कनाडा में खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों (PKE) ने अल्पसंख्यक हिंदुओं को खुलेआम डराना शुरू कर दिया है। यहां मंदिरों को भी नुकसान पहुंचाने के कई मामले सामने आए हैं।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि खालिस्तानियों द्वारा खुली धमकियां एक बहुत ही गंभीर घटना है। अधिकारियों के अनुसार, ”कनाडा के पीकेई की ओर से धमकी, हिंसा, मादक पदार्थों की तस्करी और जबरन वसूली पर पूरी तरह से चुप्पी है, जिससे दोनों देश प्रभावित हो रहे हैं।” खुफिया एजेंसियों की एक उच्च स्तरीय बैठक में इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई है।

Advertisment

एक रिपोर्ट में कहा गया है, “पिछले कुछ साल में खालिस्तानी चरमपंथियों का हौसला बढ़ चुका है। कनाडा में कई खालिस्तानी नशीली दवाओं के व्यापार का हिस्सा हैं। पंजाब के गैंगस्टरों के बीच गैंगवार कनाडा में आम है। ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में हिंदू मंदिरों के ट्रस्टियों का कहना है कि बर्बरता जारी है।

विज्ञापन

कनाडाई सरकार की निष्क्रियता के कारण हिंदू समुदाय के भीतर भय व्याप्त है। हर कोई खुलेआम धमकी दे रहा है। तलवारें लहराकर नारे लगा रहा है, लेकिन सरकार ने इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया। हालांकि कई मंदिरों ने खुद ही सुरक्षा बढ़ाने के उपाय कर लिए हैं। इसमें अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे और गेट लगाना शामिल है। बर्बरता को रोकने के लिए सनातन मंदिर के बाहर सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति के चारों ओर स्टील के खंभे जोड़े गए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ