कैलिफोर्निया में हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 लोग गंभीर रूप से घायल, जांच जारी

California Helicopter Crash News: कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो शहर के फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार, REACH एयर मेडिकल सर्विसेज हेलिकॉप्टर है जो अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Helicopter CRASH NEWS
विज्ञापन

California Helicopter Crash News: कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो शहर में हाईवे 50 पर एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. यह हादसा 6 अक्टूबर, सोमवार की रात लगभग 7 बजे के करीब हुआ है. यह हादसा हाईवे 50 के पूर्वी दिशा में 59वीं स्ट्रीट के पास हुआ. अब तक कि रिपोर्ट में पाया गया है कि यह मेडिकल सर्विस में लगा हेलिकॉप्टर था. इस हादसे में 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की गई है.

अधिकारियों ने क्या कहा?

सैक्रामेंटो फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का अभी तक ठोस कारण नहीं पता चला है. अधिकारियों ने 59वीं स्ट्रीट पर हाईवे को बंद कर दिया है और दुर्घटना की जांच जारी है. साथ ही अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं पता लग पाया है कि हेलिकॉप्टर अस्पताल से आ रहा था या उसमें किसी मरीज को कही ले जाया जा रहा था.

विज्ञापन

इस घटना के तुरंत बाद कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (CHP) और कैलट्रांस की टीम मौके पर पहुंच गई थी जिससे राहत-बचाव कार्य भी समय पर शुरू कर दिया गया था. इ

हेलिकॉप्टर क्रैश में 3 लोग गंभीर रूप से घायल

कैलिफोर्निया हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी पुष्टि की गई है. इनमें 3 लोगों के गंभीर रूप से प्रभावित होने की खबर है. माना जा रहा है कि वे अन्य लोगों की तुलना में अधिक चोटिल है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्स अकाउंट Tim पर शेयर एक पोस्ट में हादसे के वीडियो देखें जा सकते हैं. इसमें हेलिकॉप्टर उल्टा पड़ा हुआ दिख रहा है और कई लेन में इसका मलबा बिखरा हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ