Bushra Bibi leads PTI Pakistan Imran Khan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की कमान उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने संभाल ली है। हालांकि बुशरा बीबी के एक्टिव होने के बाद इमरान खान के सितारे गर्दिश में नजर आ रहे हैं। जब से बुशरा बीबी ने PTI का दारोमदार उठाया है, तब से इमरान खान के खिलाफ 14 अन्य केस दर्ज हो चुके हैं। इसी के साथ इमरान के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 188 हो गई है।
बुशरा बीबी कौन हैं?
पाकिस्तान की सियासत में सुर्खियां बटोर रही बुशरा बीबी पूर्व पीएम इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं। बुशरा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से ताल्लुक रखती हैं। रसूखदार राजनीतिक परिवार से आने वाली बुशरा बीबी की पहली शादी 1989 में खावर मनेका से हुई थी। इस शादी से बुशरा के 5 बच्चे भी हैं। 2015 में बुशरा की मुलाकात इमरान खान से हुई। दोनों के बीच मोहब्बत पनपी और बुशरा ने अपने पति से तलाक ले लिया। 2018 में बुशरा बीबी ने इमरान खान से निकाह किया। बता दें कि बुशरा पर अक्सर काला जादू और टोना-टोटका करने का आरोप भी लगता रहा है।
बुशरा बीबी की सियासत में एंट्री
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ 2022 में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इस दौरान इमरान की सरकार गिर गई। 5 अगस्त 2023 को उन्हें हिरासत में लिया गया और रावलपिंडी की अडियाला जेल में भेज दिया गया। 72 साल के इमरान को जेल गए 400 से भी ज्याद दिन हो चुके हैं, लेकिन उनके बाहर आने के अभी कोई आसान नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में बुशरा बीबी ने अपने शौहर को बाहर निकालने का जिम्मा संभाला है।
यह भी पढ़ें- पता है? थाईलैंड ही नहीं, इन देशों में भी भारतीयों को मिलता है E-Visa, यहां देखें पूरी लिस्ट
बुशरा की अगुवाई में PTI की 3 मांगे
बुशरा बेगम ने PTI की कमान संभालते ही पाकिस्तान की सरकार के सामने 3 बड़ी मांगे रख दी हैं।
1. पूर्व पीएम इमरान खान और PTI के कार्यकर्ताओं को जेल से बाहर निकाला जाए।
2. PTI का कहना है कि 2024 में हुए पाकिस्तान लोकसभा चुनाव में धांधली की गई है। इसलिए देश में दोबारा से चुनावों का ऐलान करना चाहिए।
3. पाकिस्तान की कोर्ट की पावर कम करने के लिए 26वां संविधान संशोधन अधिनियम पास किया गया था। PTI ने इसे वापस लेने की मांग की है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी (फाइल फोटो)
पाकिस्तान में भड़की हिंसा
बुशरा बीबी ने 24 नवंबर को पेशावर से इस्लामाबाद के लिए रैली शुरू की। PTI समर्थकों ने जोर-शोर से इस रैली में हिस्सा लिया। रैली का उद्देश्य पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचना था। पाकिस्तान की पुलिस ने रैली को रोकने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन बुशरा का साथ पाकर PTI समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर था। उन्होंने बैरियर तोड़ डी-चौक पर धावा बोल दिया।
यह भी पढ़ें- Kabul Blast: कौन थे तालिबानी मंत्री हक्कानी? जिनकी काबुल धमाके में हुई मौत
डी-चौक से गायब हुईं बुशरा
बता दें कि इस्लामाबाद में स्थित डी-चौक को पाकिस्तान का सबसे हाई प्रोफाइल एरिया कहा जाता है। संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन और पीएम आवास भी इसी इलाके में मौजूद है। ऐसे में डी-चौक पर PTI समर्थकों का धरना प्रदर्शन पाकिस्तानी हुकूमत के लिए सिरदर्द बन गया था। रात के अंधेरे में इलाके की लाइट काटी गई और पुलिस ने PTI के लोगों पर लाठी चार्ज कर दी। भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस दौरान बुशरा अचानक से गायब हो गईं। बुशरा जान बचाकर वहां से निकल गईं और समर्थकों ने गुस्से में आकर रेड लाइन भी पार कर दी। देखते ही देखते ये धरना प्रदर्शन हिंसा में बदल गया। इस दौरान 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 पुलिसवाले भी शामिल थे। 100 ज्यादा लोगों के घायल होने की खबरें सामने आई।
इस्लामाबाद में धारा 245 लागू
इस्लामाबाद में हालात पर काबू पाने के लिए सरकार ने धारा 245 लागू कर दी। पुलिस ने 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं इमरान खान के खिलाफ 14 FIR दर्ज की गई। इमरान की रिहाई के लिए सियासत में उतरीं बुशरा ने उनकी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ा दी हैं। जाहिर है अब सवाल यह है कि 188 मुकदमों के बावजूद क्या इमरान जेल से बाहर निकल पाएंगे।
यह भी पढ़ें- पुतिन को सताया डर! अपने नागरिकों को US-Canada ना जाने की दी चेतावनी
संबंधित खबरें
LIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
32 mins agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
46 mins ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
58 mins ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
1 hr ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
9 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
12 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
13 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
16 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
18 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines