ब्रिटेन में सियासत गरमाई हुई है और आज देश के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर आज पद से इस्तीफा दे सकते हैं। क्योंकि उनकी अपनी लेबर पार्टी में बगावत हो रही है। उनके अपने ही सांसद बागी हो गए हैं। करीब 100 सांसद उनका विरोध कर रहे हैं और उन पर पद छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। इसलिए वे आज इस्तीफा देने का ऐलान करके पद छोड़ने की तारीख और समय तय कर सकते हैं। वहीं गत 19 जून को उनके धुर विरोधी एंडी बर्नहैम ने संसदीय चुनाव जीत लिया, जिससे बर्नहैम को स्टारमर के खिलाफ अपना दावा पेश करने का मौका मिल गया है।
चुनाव में खराब प्रदर्शन और एपस्टीन फाइल वजह
दरअसल, कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी ने हाल ही में हुए स्थानीय चुनाव और उपचुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन किया है। इससे जनता, पार्टी नेताओं और सांसदों का विश्वास कम हुआ है। वहीं जेफरी एपस्टीन विवाद ने भी उनकी छवि खराब की है। पीटर मेंडलसन को अमेरिका में राजदूत नियुक्त करने के मामले में स्टार्मर पर सवाल उठे हैं, क्योंकि पीटर पर राजदूत रहते हुए एपस्टीन के संपर्क में रहने और यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इस विवाद के चलते भी उनसे इस्तीफा मांगा जा रहा था। बीते दिन प्रधानमंत्री स्टार्मर ने अपनी पत्नी से इस्तीफे पर चर्चा की और फिर लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संकेत दिए कि सोमवार तक स्टार्मर के भविष्य की स्थिति साफ हो जाएगी।
हाउस ऑफ कॉमन्स के एक चौथाई सांसद हुए बागी
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री स्टार्मर अपनी कुर्सी का बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं। अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसी भी चुनौती का डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं। उन्होंने अपनी लेबर पार्टी के नेताओं से अपील की है कि वे आंतरिक कलह और आपसी लड़ाई में पार्टी को बर्बाद न करें। लेकिन स्टार्मर के लिए कुर्सी को बचाना मुश्किल हो रहा है। हाउस ऑफ कॉमन्स (ब्रिटिश संसद) में लेबर पार्टी के एक-चौथाई सांसद यानी 100 से ज्यादा जनप्रतिनिधि उनके खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री स्टार्मर से मांग की है कि वे या तो तुरंत इस्तीफा दें या ससम्मान विदाई के लिए समयसीमा तय करें।
एंडी बर्नहैम प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार
बता दें कि 56 सााल एंडी बर्नहैम को लेबर पार्टी में कीर स्टार्मर की जगह लेने के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं। नॉर्थ इंग्लैंड में बतौर ग्रेटर मैनचेस्टर मेयर उन्होंने अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत की। शुक्रवार को मेकरफील्ड उपचुनाव में नेता नाइजेल फराज की ‘रिफॉर्म यूके’ पार्टी को करारी शिकस्त देकर संसद में वापसी की। हालांकि बर्नहैम ने सीधे स्टार्मर को चुनौती नहीं दी है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद अपने भाषण में उन्होंने देश के लिए एक नया रास्ता खोलने का वादा जरूर किया है।
संबंधित खबरें
PAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
5 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
9 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
10 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
12 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
14 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines