हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पत्नी के 200 से ज्यादा टुकड़े किए, दोस्त से बोला- 5 हजार लो, लाश ठिकाने लगा दो

Husband Cut Wife Dead Body Into Pieces: एक शख्स ने बीवी को मारकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उन्हें दोस्तों के हाथों नदी में फेंकवा दिया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर वारदात का खुलासा हुआ। आरोपी पति और उसके दोस्त को सोमवार को कोर्ट में सजा सुनाई जाएगी, लेकिन उसने बीवी को काफी बेरहमी से मारा।

विज्ञापन

Husband Killed Wife Cut Body Into Pieces: एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसकी लाश के 200 से ज्यादा टुकड़े कर दिए। उसने पत्नी की लाश के टुकड़ों को ठिकाने के लिए अपने दोस्त को 5 हजार रुपये दिए। दोस्त ने भी पैसे लेकर लाश के टुकड़ों को नदी में फेंक दिया। मृतका के परिजनों को जब बेटी लापता मिली तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच करते हुए उसके पति से पूछताछ की तो वह घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछा तो उसने वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसकी पत्नी की लाश के टुकड़े नदी से बरामद कर लिए। लाश ठिकाने लगाने के आरोप में उसके दोस्त को भी दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:साइंस स्टूडेंट बना हैवान, बेरहमी की हदें पार! चूहा बॉक्स में बंद करके खौलता पानी डाला, तड़प-तड़प कर मरा जानवर

एक हफ्ता गोदाम में छिपाकर रखी लाश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला ब्रिटेन के शहर वाडिंगटन का है। लिंकन क्राउन कोर्ट सोमवार को दोनों आरोपियों को सजा सुनाएगी। हत्या के आरोपी पति का नाम 28 वर्षीय निकोलस मेटसन है। लाश ठिकाने लगाने वाले उसके दोस्त का नाम जोशुआ हैनकॉक है और मृतका का नाम 26 वर्षीय होली ब्रैमली था। पुलिस के अनुसार, निकोलस ने होली पर 4 बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद उसने होली की लाश के टुकड़े किए। पहले टुकड़ों को अपने फ्लैट में बने गोदाम में रख दिया। फिर अपने दोस्त जोशुआ को पैसों का लालच देकर लाश को ठिकाने लगवा दिया। उसने होली की लाश के टुकड़ों को बासिंघम लिंक्स में विथम नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:‘सख्त’ बॉस को भाड़े के गुंडों से प‍िटवाया, बोले- प्रेशर बनाता रहता था, बीच सड़क पिटाई का Video Viral

घर से दुर्गंध आने पर पुलिस को शक हुआ

पुलिस ने अनुसार, मृतका होली के परिजनों की शिकायत पर जब पुलिस जांच करने के लिए होली के घर पहुंची तो दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने निकोलस से दुर्गंध का कारण पूछा तो वह घबरा गया। होली के परिजनों ने निकोलस पर शक जताया था, क्योंकि वह उस पर शक करता था। इसलिए पुलिस ने निकोलस से सख्ती से पूछताछ की और वह टूट गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari की ‘मोस्टवांटेड’ बीवी सरेंडर करेगी? 2 शहरों की पुलिस को Afsha Ansari की तलाश, 75 हजार इनाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola