रेस्तरां के टॉयलेट में गंदी हरकत, टूरिस्ट ने 17 साल के लड़के को बनाया हवस का शिकार
Author: Deepak Pandey
2024-08-08 23:09:47
British News : ब्रिटेन से कुकर्म की एक बड़ी खबर सामने आई है। स्विट्जरलैंड के पर्यटक ने 17 साल के लड़के को हवस का शिकार बनाया। इस घटना से पहले टूरिस्ट ने शराब पी थी। इसके बाद आरोपी किशोर के पीछे-पीछे टॉयलेट गया और वहां उसके साथ गंदी हरकत की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
17 साल का एक किशोर ने पुलिस को बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ रेस्तरां गया था, जहां उन्हें आरोपी के टेबल में बैठाया गया। पहले से वो दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे। इस दौरान वह स्विस व्यक्ति के साथ पार्टी करने लगा। इसके बाद किशोर रेस्तरां के शौचालय में गया, जहां पीछे-पीछे स्विस पर्यटक भी आ गया। उसने उसके साथ कुकर्म किया।
यह भी पढे़ं : ‘पहले धमाके की आवाज, फिर धूल का बादल’, होटल की ‘इमारत’ गिरी, मलबे में फंसे लोग
रेस्तरां के टॉयलेट में की गंदी हरकत
टॉयलेट से निकलने के बाद किशोर ने सुरक्षा कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। इस पर उन्होंने आरोपी स्विस पर्यटक को पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ब्रिटिश युवक को मेडिकल जांच कराई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। अदालत ने कहा कि जब तक जांच चलेगी, वह शहर छोड़कर बाहर नहीं जा सकता है।
यह भी पढे़ं : एक माली, जो खुद को मानता है भगवान, धरती पर आने का बताया मकसद
स्पेन में भी लूटपाट
आपको बता दें कि स्पेन के मेजर्का में एक ब्रिटिश टूरिस्ट ने बुधवार को लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद एक व्यक्ति अपने रिसोर्ट जा रहा था। वह नशे में था। इस दौरान एक ब्रिटिश व्यक्ति ने अकेले पाकर उसके साथ लूटपाट की।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines