एक माली, जो खुद को मानता है भगवान, धरती पर आने का बताया मकसद

Manchester News : मैनचेस्टर में रहने वाला एक व्यक्ति, जो माली का काम करता है। वह खुद को भगवान मानता है। उसके कई अनुयायी भी हैं, जिनके मन में माली के प्रति आस्था है। वो भी मानते हैं कि इस व्यक्ति का जन्म भगवान के रूप में हुआ है।

Manchester News

माली खुद को मानता है भगवान।

Manchester News : इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक माली खुद को भगवान मानता है। उसका कहना है कि वह भगवान का रूप है और दुनिया में शांति लाने के लिए आया है। उसे अपनी शक्ति के बारे में बचपन से पता था। यह बात सिर्फ माली ही नहीं कहता है, बल्कि उसके अनुयायी भी उसे ईश्वर मानते हैं। कई अनुयायियों ने कहा कि माली के उपदेशों ने उन्हें बचाया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

जेम्स नामक व्यक्ति साउथ मैनचेस्टर में उपदेश देता है। उसने बीबीसी रेडियो से बातचीत करते हुए कहा कि वह धरती पर एक जीवित देवता है। अब वह लोगों के साथ रहने के लिए वापस आया है। वह उपदेश देता है, जिससे उसके अनुयायी काफी प्रभावित होते हैं। उसके अनुयायियों की संख्या में लगाता इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन

जानें क्या बोले अनुयायी?

विज्ञापन

जेम्स एक माली है, जो दिन में अपना कार्य करता है। उसके बाद वह फिटनेस और स्पोर्ट्स क्लास चलाता है और फिर स्थानीय लोगों को धार्मिक उपदेश देता है। एक अनुयायी ने आभार जताते हुए कहा कि जेम्स यहां है, क्योंकि वह चीजों को बदल सकता है। जेक नामक एक व्यक्ति ने बताया कि जेम्स का उपदेश करंट की तरह लगता है। जब वह उन्हें सुनता है तो उसकी आत्मा ‘जल उठती है’।

विज्ञापन

ऐनी नाम की महिला के साथ रहता है माली

ऐनी नाम की एक महिला के साथ जेम्स रहता है। उस महिला ने बताया कि ईश्वर के साथ रहना अजीब है, लेकिन उसके लिए एक सामान्य बात है। उसने कहा कि उसका मिशन धरती पर शांति लाना है। एक अन्य महिला ने कहा कि जब वह पहली बार जेम्स से मिली तो भावुक हो गई थी। वह पल हमेशा याद रहेगा। उसे देख ऐसा लगा- जैसे भगवान सामने खड़े हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ