'पहले धमाके की आवाज, फिर धूल का बादल', होटल की 'इमारत' गिरी, मलबे में फंसे लोग

Germany News : जर्मनी में होटल की इमारत का एक हिस्सा अचानक से गिर गया, जिसके मलबे में कई लोग फंस गए। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे से पहले धमाके की आवाज आई थी और धूल का बादल देखा था।

Germany-News

होटल की 'इमारत' गिरी।

Germany News : जर्मनी में एक बड़ा हादसा हो गया। होटल की इमारत का एक हिस्सा अचानक से गिर पड़ा, जिसके नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मारे गए लोगों में एक पुरुष और एक महिला है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से करीब 110 किमी दूर वाइनमेकिंग शहर में रीचशेंके ज़ुम रिटर गोट्ज होटल का एक हिस्सा अचानक से ढह गया। जब यह हादसा हुआ, उस समय होटल के अंदर लोग मौजूद थे। मलबे के नीचे 14 लोग दब गए, जिनमें से 5 लोग सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। इमरजेंसी सर्विस को पता चला कि मलबे के नीचे फंसे दो लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन

बचाव कार्य में जुटीं टीमें

विज्ञापन

नीदरलैंड निवासी दंपति और उनका दो वर्षीय बच्चा भी मलबे में फंसा था, जिनमें से महिला और बच्चे को बचा लिया गया है, लेकिन पति अभी भी फंसा हुआ है। बचाव कार्य में जुटी टीम को डर है कि होटल की बिल्डिंग का एक और हिस्सा गिर सकता है, क्योंकि इमारत की छत पीछे की ओर झुक गई थी।

विज्ञापन

जानें प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

इसे लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के दौरान उन्होंने धमाके की आवाज सुनी और धूल का एक बड़ा बादल देखा। अधिकारियों ने होटल के आसपास रहने वाले 31 लोगों को तुरंत बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन में ड्रोन विशेषज्ञों समेत लगभग 250 आपातकालीन कर्मचारी एवं बचाव कुत्ते घटनास्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ