नई दिल्ली: ब्रिटेन को सोमवार को नया प्रधानमंत्री मिल जाएगा। पद के लिए आखिरी मुकाबला भारतीय मूल के पूर्व चांसलर ऋषि सुनक और विदेश सचिव लिज़ ट्रस के बीच है। टोरी सदस्यों इन दोनों में से किसी एक को निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह प्रतिस्थापित करेंगे।
बता दें कि करीब 160,000 टोरी मतदाता 42 वर्षीय सुनक और 47 वर्षीय ट्रस का भविष्य का तय करेंगे। गौरतलब है कि पिछले पिछले महीने सुनक और ट्रस के बीच कई दौर की बहसें हुई थीं। इसके बाद शुक्रवार शाम को ऑनलाइन और डाक मतदान बंद कर दिया गया।
अभी पढ़ें – अमेरिका में 30 से अधिक बच्चे मंकीपॉक्स पॉजिटिव, अकेले टेक्सास में 9 मामले सामने आए
इस मौके पर ऋषि सुनक ने लिखा, “मतदान अब बंद हो गया है। मेरे सभी सहयोगियों, अभियान दल और निश्चित रूप से उन सभी सदस्यों को धन्यवाद जो मुझसे मिलने और अपना समर्थन देने के लिए निकले।”
अपनी मेजबानी के दौरान, लिज़ ट्रस और ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के लिए अपने दीर्घकालिक दृष्टिकोण के बारे में बताया था। दोनों दावेदार उत्तरी इंग्लैंड के लीड्स में पहले बाउट के साथ 12 राष्ट्रव्यापी मुकाबलों से गुज़रे। सभी की निगाहें अब नतीजों पर टिकी हैं। परिणाम 5 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
बता दें कि पिछले दिनों ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ लंदन में गौ पूजा करते नजर आए। सुनक दंपत्ती के पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को देखने के बाद ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों ने सुनक दंपत्ती की प्रशंसा की थी।
अभी पढ़ें – हमले में बाल-बाल बचीं अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज, आरोपी गिरफ्तार
इससे पहले जन्माष्टमी के मौके पर भक्तिवेदांत मनोर मंदिर में पूजा करते ऋषि सुनक की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं।इससे पहले भी ऋषि सुनक भारतीय परंपराओं का पालन करते दिखे हैं। उन्होंने पिछले साल परिवार के साथ लंदन में दिवाली मनाई थी। उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ अपने आधिकारिक आवास पर दीये जलाए थे।
भारतीय प्रवासी ब्रिटेन में सबसे बड़े जातीय अल्पसंख्यकों में से एक है, जिनकी संख्या करीब 1.5 मिलियन है, जो कुल आबादी का लगभग 2.5 प्रतिशत है। एक अनुमान के मुताबिक, 2.5 प्रतिशत आबादी जीडीपी में लगभग 6 प्रतिशत का योगदान करते हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
7 mins agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
2 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
2 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
11 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
18 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
20 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines