दिल्ली में 2 दिन की हुई ब्रिक्स समिट के गाला डिनर के मेन्यू को लेकर चर्चा हो रही है. विपक्षी पार्टियों ने गाला डिनर में पूरी तरह से शाकाहारी खाना परोसने के फैसले पर निशाना साधा है. इसी बीच आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ओलाफुर रैगनार ग्रिमसन ने 2005 के उस पल को याद किया है, जब आइसलैंड में तत्कालीन भारतीय राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के लिए एक स्टेट डिनर आयोजित किया था. इस डिनर में भी खाना पूरा वेज ही था.
ग्रिमसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘जब किसी नॉर्डिक देश की पहली यात्रा पर आए भारत के राष्ट्रपति के लिए मैंने स्टेट डिनर आयोजित किया था तो इस डिनर में भी मैंने मेन्यू पूरी तरह से वेज रखा था. 20 साल पहले और आइसलैंड में शाकाहारी होना आसान नहीं था.’
यह भी पढ़ें : BRICS समिट के डिनर मेन्यू पर सियासत, राहुल गांधी के तंज पर किरेन रिजिजू का पलटवार, सपा भी नहीं रही पीछे
83 वर्षीय ग्रिमसन 1996 से 2016 तक आइसलैंड के राष्ट्रपति रहे. साल 2005 में एपीजे अब्दुल कलाम ने पहली बार आइसलैंड का दौरा किया था. ग्रिमसन का एक्स पर यह पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब ब्रिक्स गाला डिनर में वेज मेन्यू को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.
ब्रिक्स डिनर मेन्यू क्या है विवाद?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में दो दिन के शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में ब्रिक्स नेताओं के लिए गाला डिनर का आयोजन किया था. डिनर में मेन्यू पूरा वेज रखा गया था. मेन्यू में कई तरह के पारंपरिक और मॉडर्न इंडियन वेज खाने शामिल थे, जैसे खांडवी, पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, मिलेट पुलाव, मशरूम गलोटी और जलेबी. हालांकि, कुछ लोगों ने इस मेन्यू की तारीफ भी की. वहीं, कुछ लोगों ने मेन्यू में नॉन वेज आइटम नहीं होने पर सवाल भी उठाए.
यह भी पढ़ें : भारत के लिए कूटनीतिक जीत क्यों रही ब्रिक्स समिट 2026? 5 पॉइंट में जानें
राहुल गांधी ने साधा निशाना
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि मेन्यू में भारतीयों के एक बड़े हिस्से की खान-पान की पसंद का ध्यान नहीं रखा गया. राहुल गांधी ने एक्स पर ‘छोले-भटूरे’ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जानकारी के लिए बता दूं… 80 फीसदी भारतीय नॉनवेज खाते हैं. इंडियन नॉनवेज खाना बहुत स्वादिष्ट होता है. ठीक वैसे ही जैसे मेरी बहन के बनाए छोले-भटूरे.’
यह भी पढ़ें : ब्रिक्स समिट : डिनर में शामिल हुए 6 BJP सीएम, विपक्ष ने फिर किया किनारा; घोषणापत्र पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह विदेशी मेहमानों पर भी अपनी खान-पान की पसंद थोप रही है. उन्होंने कहा, ‘भारतीयों पर अपनी खान-पान की पसंद थोपने की भाजपा की आदत पहले से ही बहुत समस्या वाली रही है. अब वे इसे एक कदम और आगे ले गए हैं और दुनिया भर से आए मेहमानों पर भी अपनी पसंद थोप रहे हैं.’
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी बड़ी जीत, दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत
30 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
2 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
6 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
6 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines