BRICS Summit 2024: पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात में क्या हुई बात?

BRICS Summit 2024 PM Modi Xi Jinping Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 5 साल में पहली बार द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने सीमा विवाद की बात की।

pm modi xi jinping
विज्ञापन

BRICS Summit 2024 PM Modi Xi Jinping Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने रूस के कजान में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत ने हमेशा स्वस्थ बातचीत की पहल करने की कोशिश की है। पीएम मोदी ने कहा-  ”हम युद्ध नहीं, बल्कि बातचीत और डिप्लोमेसी के समर्थक हैं।”

इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद को पालने-पोसने वाले देशों को चेताया। उन्होंने आतंकियों की फंडिंग करने वाले देशों के विरुद्ध सदस्य देशों के बीच मजबूत और सर्वसम्मत सहयोग का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा- “आतंकवाद और आतंकी वित्तपोषण से निपटने के लिए हम सभी को दृढ़ता और सर्वसम्मति से सहयोग करना होगा।”

Advertisment

ब्रिक्स ने हासिल कीं कई उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा- मैं 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद देना चाहता हूं। अपने नए स्वरूप में ब्रिक्स विश्व की 40% मानवता और लगभग 30% अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करता है। पिछले दो दशकों में ब्रिक्स ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में यह संगठन वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए और अधिक प्रभावी माध्यम बनकर उभरेगा।

विज्ञापन

शी जिनपिंग से की मुलाकात

इस संबोधन के बाद पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर द्विपक्षीय वार्ता की। यह 5 साल में पहली बार था, जब दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने मुलाकात की। ये वार्ता भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को कम करने के लिए उठाए गए कदमों के बाद हुई। इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने जिनपिंग से कहा- सीमा पर पिछले चार साल में उत्पन्न हुए मुद्दों पर बनी सहमति का स्वागत है। सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता रहनी चाहिए। म्यूचुअल ट्रस्ट, म्यूचुअल रेस्पेक्ट और म्यूचुअल सेंसिटिविटी हमारे संबंधों का आधार बने रहने चाहिए।

विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में दोनों देशों ने सीमा पर डिसएंगेजमेंट का फैसला लिया है। दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर नियमित गश्त एक बार फिर शुरू करने पर सहमति बनी है।

क्या है ब्रिक्स? 

ब्राजील, रूस, भारत और चीन से मिलकर BRIC बना है। संस्थापक देशों ने 2009 में रूस में अपना पहला शिखर सम्मेलन आयोजित किया था। 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद समूह का नाम बदलकर BRICS कर दिया गया। बाद में 1 जनवरी, 2024 को इसमें चार नए सदस्य जुड़े। इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात का नाम शामिल है। ब्रिक्स का 16वां शिखर सम्मेलन 22 से 24 अक्टूबर, 2024 तक रूस के कजान में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ