World Latest News: इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर के शहर ब्रैडफोर्ड में भयावह मामला सामने आया है। यहां एक घर में आग लगाकर मां और उसके 3 बच्चों को जिंदा जला दिया गया। एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें घर से आग की लपटें निकलतीं देखी जा सकती हैं। खिड़कियों से धुआं निकल रहा है। सड़क पर लोग चीख रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी ने आग बुधवार अलसुबह 2 बजे लगाई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। बच्चों की मां 29 साल की ब्रायोनी गैविथ को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 9 साल की डेनिस्टी बिर्टल, 5 साल के ऑस्कर बिर्टल, 22 महीने की बेटी ऑब्री बिर्टल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चों की मौत हो गई।
वारदात के कई वीडियो वायरल
वारदात के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें मौके पर पुलिस की कई गाड़ियां सड़क पर दिख रही हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाते दिख रहे हैं। वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस का कहना है कि आग लगाने के आरोप में 39 साल के शख्स को अरेस्ट किया गया है। आरोपी को भी गंभीर चोटें लगी हैं। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस के अनुसार मामला गृह क्लेश का है।
यह भी पढ़ें:लाशों के बीच अय्याशी, मुर्दाघर में युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला सफाई कर्मचारी, किसने बनाया वीडियो?
घर के हालात देखकर पता लग रहा है कि आग लगी नहीं, लगाई गई है। शहर के वेस्टवुड पार्क क्षेत्र में वेस्टबरी रोड पर आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को मिली थी। जिसके बाद मौके पर कई टीमों को रवाना किया गया। घर 100 मीटर का है। जिसमें अलग-अलग 3 बेडरूम थे। यॉर्कशायर पुलिस के कई बड़े अधिकारी जांच के लिए मौके पर आए हैं।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर स्टेसी एटकिंसन ने वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला और तीन बच्चों की मौत का उनको दुख है। उनकी संवेदनाएं मृतकों के साथ हैं। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है। वह भी गंभीर रूप से घायल है। UK पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि आरोपी महिला का पति है या प्रेमी? वारदात के पीछे आरोपी का मकसद क्या था? बताया जा रहा है कि पहले महिला को आग लगाई गई। बाद में बच्चों को। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वारदात के संबंध में उनके पास अगर कोई सबूत या फुटेज है तो दें। जिससे जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान में स्कूल वैन पर गोलीबारी, 2 बच्चों की मौत; 5 की हालत नाजुक
यह भी पढ़ें:इस देश में तेज दिमाग वाले कौवे करते हैं सड़कों की सफाई; सिगरेट के टुकड़े उठाने पर मिलता है ये इनाम
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
5 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
10 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
17 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
17 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
20 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
20 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
20 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
21 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines