---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

बॉयफ्रेंड ने लड़की को मारा बालकनी में दफनाया, 16 साल बाद एक छेद ने खोल द‍िए राज

Dead body buried under a layer of bricks and cement on balcony: वारदात के दिन युवती ने कुछ देर तड़पने के बाद दमतोड़ दिया था। इससे हत्यारा डर गया और उसने लाश को ठिकाने लगा दिया।

---विज्ञापन---

Dead body buried under a layer of bricks and cement on balcony: अकबर ने अनारकली को जिंदा दफना दिया था…ऐसे ही एक मामले में बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका को पहले मारकर सूटकेस में कई दिन तक रखा। फिर जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो उसे तीसरी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में दफना दिया।

फोरेंसिक साइंस की मदद से हुई युवती की पहचान 

इस पूरे मामले का खुलासा युवती की मौत के 16 साल बाद हुआ है। फ्लैट में पानी की सप्लाई रुक गई थी तो मालिक ने प्लंबर को बुलाया। प्लंबर ने दीवार पर छेद किया तो उसे सूटकेस नजर आ गया। बॉडी मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फोरेंसिक साइंस की मदद से युवती की पहचान की गई। आरोपी फ्लैट छोड़कर जा चुका था। पुलिस ने न केवल उसकी पहचान की बल्कि उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 27% पुरुषों को नपुंसकता, 40 साल के बाद सेक्स लाइफ में पड़ जाते हैं कमजोर, रिचर्स में हुए चौंकाने वाले खुलासे

मामूली बात पर हुआ था झगड़ा

ये पूरा मामला साउथ कोरिया का है। पुलिस के अनुसार हत्यारा पहले भी ड्रग्स के एक मामले में पकड़ा जा चुका है। जब युवती की हत्या हुई तो वह 30 साल की थी। 50 वर्षीय हत्यारा अब सलाखों के पीछे है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। छानबीन में उसने पुलिस को बताया कि घटना के दिन अक्टूबर 2008 में उसका अपनी गर्लफ्रेंड से किसी मामूली बात पर झगड़ा हुआ। बहस होने के बाद गुस्से में उसने किसी नुकीली चीज से उस पर हमला किया और उसकी अधिक खून बहने से मौत हो गई।

---विज्ञापन---

ईंट की दीवार बनाई फिर बाहर से कर दिया पेंट

वारदात के दिन युवती ने कुछ देर तड़पने के बाद दमतोड़ दिया था। इससे हत्यारा डर गया, उसे कुछ नहीं सूझा तो पहले उसने लाश को सूटकेस में डाला। फिर ईंट और सीमेंट लेकर आया। इसके बाद बालकनी की रूफ में स्थित खाली जगह में सूटकेस डालकर बाहर से दीवार बनाकर सीमेंट लगा दिया। उसने बाहर से दीवार पर बाहर से पेंट कर दिया, जिससे किसी को पता न चले। पुलिस के अनुसार इस बालकनी का रास्ता केवल बेडरूम से जाता था, जिससे यहां कोई जाता भी नहीं था। लेकिन हाल ही में फ्लैट में पानी की सप्लाई बंद हो गई, जिसके बाद प्लंबर को बुलाया गया और ये पूरा मामला परत दर परत खुल गया।

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक आने पर 86 साल की महिला पहुंची अस्पताल, कमरे के लिए 25 घंटे किया इंतजार; फिर भी नहीं मिला…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 24, 2024 04:21 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola