उड़ती फ्लाइट में 16 साल के लड़के ने चलाए लात-घूंसे, करानी पड़ी आपात लैंड‍िंंग

Boy beat passenger in Canada flight: कनाडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक उड़ती फ्लाइट में एक 16 साल के लड़के ने यात्री की धुनाई कर दी।

Boy beat passenger in Canada flight

विन्निपेग एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग।

Boy beat passenger in Canada flight: कनाडा की फ्लाइट में शनिवार को एक किशोर ने अपने ही परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। इसके बाद पायलट ने विमान का मार्ग बदल दिया। राॅयल कैनेडियन मांउटेड पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार 3 जनवरी की है जब एयर कनाडा की फ्लाइट संख्या 137 टोरंटी से कैलगरी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूएस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार विन्निपेग रिचर्डसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थानीय समयानुसार 12 बजकर 20 मिनट पर एक रिपोर्ट मिली की बोर्ड पर एक किशोर यात्री ने उड़ान के दौरान ही एक यात्री पर हमला कर दिया। बाद में उस यात्री की पहचान परिवार के सदस्य के रूप में हुई।

विज्ञापन

घटना में पुलिस ने बताया कि क्रू मेंबर्स ने सूझबुझ का परिचय दिया और दोनों को कंट्रोल किया। इसक बाद विमान की विन्निपेग एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद लड़के को इलाज के लिए पुलिस हाॅस्पिटल ले गई। हालांकि अधिकारी अभी यह पत करने में जुटे हैं कि दोनों में आखिर किस बात को लेकर विवाद हुआ था।

जून में एयर इंडिया की उड़ान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले पिछले साल जून में सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के चलते रूस के मगादान एयरपोर्ट पर लैंडिंग करानी पड़ी थी। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया उस उड़ान में 216 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ