Boeing Plane Emergency Landing: अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग प्लेन का इंजन फेल होने और लैंडिंग गियर में आग लगने की घटना हुई है। प्लेन में टेकऑफ के दौरान अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई। अमेरिकन एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स 8 प्लेन टेकऑफ के लिए तैयार था कि अचानक पहियों से आग की लपटें निकलने लगीं। पायलट और क्रू मेंबर्स ने तुरंत इमरजेंसी गेट से यात्रियों को रेस्क्यू किया।
सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित
एक यात्री के घायल होने की खबर है, लेकिन सभी 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। प्लेन को जांच के लिए भेजा गया है। फ्लाइट को मियामी के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन टेकऑफ के दौरान ही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। एयरलाइंस ने भी इंजीनियर्स को यह चेक करने को कहा है कि अचानक लैंडिंग गियर में आग कैसे लग गई? प्राथमिक जांच में इंजन के फेल होने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें:Video: बोइंग प्लेन के इंजन में लगी आग, 300 से ज्यादा यात्रियों में मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना गत 26 जुलाई 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट स्टाफ और डेनवर फायर ब्रिगेड ने मिलकर प्लेन में लगी आग बुझाई। वहीं वायरल वीडियो में आग की लपटों और घने धुएं के बीच रनवे पर खड़े प्लेन के इमरजेंसी गेट से लोगों को कूदते हुए देखा जा सकता है। पायलट ने क्रू केबिन के इमरजेंसी गेट खोलकर पहले यात्रियों को उतारा और फिर खुद बाहर आए।
यह भी पढ़ें:मुंबई में इंडिगो विमान का इंजन फेल, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
एयरलाइंस की ओर से आई प्रतिक्रिया
बता दें कि अमेरिकन एयरलाइंस के अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। एयरलाइंस के अधिकारियों ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि फ्लाइट मियामी के लिए टेकऑफ करने वाली थी कि अचानक इंजन और लैंडिंग गियर में प्रॉब्लम आ गई। फ्लाइट के लिए बोर्ड करने वाले सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्लेन की जांच कराई जाएगी। अगर प्लेन में ज्यादा खराबी हुई तो उसे सर्विस से बाहर कर दिया जाएगा। FAA के साथ मिलकर घटनाक्रम की जांच करेंगे।
संबंधित खबरें
हूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
34 mins agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
4 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
4 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
6 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
13 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
14 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
23 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines