बिल गेट्स, एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद अब माफी मांग रहे हैं. उन्होंने गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. एपस्टीन से जुड़े नए डॉक्युमेंट्स आने के बाद उन्होंने माफी नामा जारी किया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के साथ फाउंडेशन के एक प्रवक्ता की ओर से शेयर किए गए बयान के मुताबिक, गेट्स ने हाल ही एक टाउन हॉल मीटिंग के दौरान उन्होंने एपस्टीन के साथ अपने संबंधों के बारे में उठ रहे सवालों का जवाब दिया.
टाउन हॉल में, गेट्स ने कबूल किया कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ अफेयर्स थे, जैसा कि एपस्टीन फाइल्स में जिक्र किया गया है. साथ ही उन्होंने साफ किया कि ये अफेयर्स एपस्टीन के पीड़ितों से जुड़े नहीं थे.
यह भी पढ़ें : ब्रिटेन किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन गिरफ्तार, एपस्टीन फाइल्स में सामने आया था नाम
अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से गेट्स और एपस्टीन के बीच कई मुलाकातों की तस्वीरें जारी किए जाने के बाद से गेट्स की आलोचना की जा रही थी. डॉक्युमेंट्स में माइक्रोसॉफ्ट के कॉ-फाउंडर की महिलाओं के साथ पोज देते हुए तस्वीरें जारी की गई थीं. इन महिलाओं के चेहरे धुंधले कर दिए गए थे.
इंटरनल मीटिंग के दौरान गेट्स ने कर्मचारियों से कहा कि एपस्टीन के साथ समय बिताना और उसके साथ मीटिंग में फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल करना ‘एक बहुत बड़ी गलती’ थी. उन्होंने कहा कि ‘मैं उन अन्य लोगों से माफी मांगता हूं जो मेरी गलती की वजह से इसमें घसीटे गए.’
यह भी पढ़ें : गंदी हरकतें करने के लिए लड़कियों को जाल में ऐसे फंसाता था एपस्टीन, फाइलों में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
साथ ही गेट्स ने कर्मचारियों से कहा, ‘मैंने कुछ भी अवैध नहीं किया. मैंने कुछ भी अवैध होते नहीं देखा. मैंने एप्सटीन के पीड़ितों या उनके आसपास की महिलाओं के साथ कभी समय नहीं बिताया’
संबंधित खबरें
World Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
53 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा असम का नगांव, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
55 mins agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
1 hr agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
1 hr agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
11 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
11 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
13 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
15 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
16 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines