White House Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, सामने आई तस्वीरें

New York City, US news, Diwali holiday in NYC, India-US ties, Indian-Americans in New York, Festival of Lights

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल ने 2022 में व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई थी। -फाइल फोटो

विज्ञापन

White House Diwali: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ कई भारतीय अमेरिकी भी मौजूद रहे। दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें व्हाउट हाउस की ओर से जारी की गई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिवाली मनाने के लिए एक स्वागत समारोह के दौरान कहा कि व्हाइट हाउस में इस तरह का ये पहला दिवाली सेलिब्रेशन है, जिसे अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने भारत और दुनिया भर में रोशनी के इस त्योहार का जश्न मनाते हुए एक अरब से अधिक हिंदुओं, जैन, सिखों और बौद्धों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। साथ ही दिवाली का उत्सव उत्साह से मनाने के लिए अमेरिका में एशियाई अमेरिकी समुदाय को धन्यवाद दिया।

Advertisment

 

विज्ञापन

जो बाइडेन ने कहा कि दिवाली के मौके पर व्हाइट हाउस में इतने बड़े पैमाने पर पहली बार ऐसा समारोह हुआ है। हमारी सरकार में पिछली सरकारों के मुकाबले सबसे ज्यादा एशियन-अमेरिकन शामिल हैं। दिवाली के शानदार आयोजन को अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए सभी का शुक्रिया।

इसके अलावा, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी दिवाली समारोह के अवसर पर कहा कि व्हाइट हाउस पीपुल्स हाउस है। दिवाली के मौके पर हमारे राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी यहां मौजूद हैं। दिवाली सेलिब्रेशन में मौजूद हर अमेरिकी भआरतीय अपने सम्मान और परंपरा का जश्न मना सकता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

इसके अलावा, फर्स्ट लेडी जिल बिडेन ने अमेरिका में एशियाई अमेरिकी समुदाय की प्रशंसा की और कहा कि ये त्योहार हमें अपना रास्ता आगे बढ़ाने में मदद करें। उन्होंने ये भी कहा कि दृढ़ता, विश्वास और प्यार के साथ मैं आभारी हूं कि आज दिवाली के त्योहार को मनाने के लिए आप सभी व्हाइट हाउस में मौजूद हैं, ये घर आप सभी का है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ