'युद्ध नहीं चाहते, पर सरेंडर भी नहीं करेंगे', ईरान की ट्रंप को दो टूक; बातचीत के लिए रखी शर्त

ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री का ये बयान अमेरिका के साथ दूसरे राउंड की वार्ता के कयासों के बीच आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संकेत दिए थे कि जल्द ही ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता हो सकती है.

Iran-Israel-war-ceasefire-terms

अमेरिका के साथ चल रही तना-तनी के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बुधवार को साफ तौर पर कहा कि ईरान अपनी ओर से युद्ध की पहल नहीं करना चाहता और हम बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए तैयार हैं. साथ ही उन्होंने अपने ‘दुश्मनों’ को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन पर दबाव बनाने या सरेंडर के लिए मजबूर करने की कोशिश की गई तो कामयाब कभी नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

वहीं, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि तेहरान बातचीत की मेज पर लौटने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए अमेरिका को पहले अपनी नाकाबंदी खत्म करनी होगी.

विज्ञापन

बता दें, ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री का ये बयान अमेरिका के साथ दूसरे राउंड की वार्ता के कयासों के बीच आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संकेत दिए थे कि जल्द ही ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता हो सकती है. हालांकि, उन्होंने यह तो बता दिया था कि वार्ता इस्लामाबाद में होगी, लेकिन कब होगी इसकी जानकारी नहीं दी थी.

विज्ञापन

पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच 11 अप्रैल को शांति वार्ता हुई थी. यह वार्ता करीब 21 घंटे चली थी, लेकिन वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला. अमेरिका की तरफ से उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था. वहीं, ईरान की तरफ से विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद-बघेर घलीबाफ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था. दोनों पक्षों में देर रात तक काफी लंबी बातचीत हुई थी, लेकिन दोनों पक्ष किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए थे.

विज्ञापन

बातचीत फेल होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा था कि हमारी बात नहीं मानी, अब नतीजे देखिए. ट्रंप ने इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम रूट समेत ईरान के सभी पोर्ट्स की नाकाबंदी का ऐलान किया था. वहीं, ईरान ने कहा था कि अमेरिका ने हमारी शर्तें नहीं मानी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ