पाकिस्तान आए ईरानी नेताओं की जान को था खतरा? बीच रास्ते विमान बदला… फिर बस-ट्रेन से पहुंचे तेहरान

इस जानलेवा डर के बावजूद, खबर है कि इसी हफ्ते के अंत में दोनों देश एक बार फिर इस्लामाबाद में आमने-सामने बैठ सकते हैं. पाकिस्तानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दूसरे दौर की बातचीत के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

Iran Delegation

अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता भले ही बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई हो, लेकिन वहां से लौटते समय ईरानी प्रतिनिधिमंडल डरा हुआ था. पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता हुई थी. लेकिन इस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला. अमेरिका से उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल आया था. बातचीत फेल होने के बाद अमेरिका और ईरान दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे.

विज्ञापन

‘विमान गिराने की थी साजिश’

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद-बघेर घलीबाफ के साथ इस्लामाबाद गए राजनीतिक विश्लेषक मोहम्मद मरंडी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. मरंडी के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल को पुख्ता जानकारी मिली थी कि वापसी के दौरान उनके विमान को मिसाइल से निशाना बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

बीच रास्ते बदला विमान

सुरक्षा खतरों को देखते हुए तेहरान के इन ताकतवर नेताओं ने एक बड़ा फैसला लिया. तेहरान के लिए सीधा उड़ान भरने के बजाय, वे बीच रास्ते में ही एक दूसरे सीक्रेट विमान में सवार हो गए. इतना ही नहीं, यह विमान अचानक अपने तय रास्ते से मुड़ा और तेहरान के बजाय मशहद एयरपोर्ट पर बहुत तेजी से लैंड किया गया.

विज्ञापन

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. मशहद उतरने के बाद सुरक्षा इतनी कड़ी कर दी गई कि ईरानी मंत्रियों ने बाकी का सफर विमान से करने के बजाय ट्रेन, बस और निजी कारों के जरिए टुकड़ों में पूरा किया ताकि किसी को कानों-कान खबर न हो कि वे किस गाड़ी में सवार हैं.

विज्ञापन

‘अमेरिका धोखेबाज है’

मोहम्मद मरंडी ने लेबनानी मीडिया को बताया, ‘हमें अमेरिका पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं है. हम जानते थे कि वे हमारे विमान को उड़ाने की साजिश रच रहे हैं. हम बातचीत की मेज पर जरूर हैं, लेकिन अपनी सैन्य ताकत को भी बढ़ा रहे हैं.’

विज्ञापन

क्या फिर होगी बातचीत?

इस जानलेवा डर के बावजूद, खबर है कि इसी हफ्ते के अंत में दोनों देश एक बार फिर इस्लामाबाद में आमने-सामने बैठ सकते हैं. पाकिस्तानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दूसरे दौर की बातचीत के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने भी मंगलवार को संकेत दिए थे कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे राउंड की बातचीत जल्द हो सकती है. उन्होंने यह तो बताया कि बातचीत इस्लामाबाद में होगी, लेकिन कब होगी इसकी जानकारी नहीं दी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ