Dominique Pelicot Rape Case: एक दरिंदे की शर्मनाक करतूत ने दुनिया को हैरान कर दिया है। इस सनकी दरिंदे पर अपनी पत्नी से रेप के लिए लोगों की भर्ती करने का आरोप है। मामला फ्रांस का है। जहां 71 साल के एक शख्स पर रेप के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी डोमिनिक पेलिकॉट ने मंगलवार को वाउक्लूस क्रिमिनल कोर्ट में हैरान कर देने वाली गवाही दी। पेलिकॉट को ‘एविग्नन का जानवर’ कहा जाता है। उसने अदालत में स्वीकार किया है कि वह अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बलात्कार करने के लिए पुरुषों की भर्ती करता था।
कोर्ट में बोला- हम जन्मजात विकृत नहीं होते
उसने पहली बार अपने अपराध को स्वीकार करते हुए कहा कि वह भी एक अपराधी है। अपने कहा- मैं भी इस अदालत में मौजूद अन्य सभी लोगों की तरह एक बलात्कारी हूं। पेलीकॉट पर 50 अन्य लोगों के साथ केस चल रहा है। वह छड़ी का सहारा लेते हुए अदालत में पहुंचा और एक के बाद एक अपने अपराधों को कबूलना शुरू कर दिया। द सन की खबर के मुताबिक, पेलिकॉट ने कोर्ट में कहा कि हमारे तीन बच्चे और पोते-पोतियां थे। जिन्हें मैंने कभी छुआ तक नहीं। उसने आगे कहा- हम जन्मजात विकृत व्यक्ति नहीं होते, बल्कि हम विकृत बन जाते हैं। इसे आप चाहें तो विरोधाभासी मानें, लेकिन मैंने कभी भी अपनी पत्नी को एक वस्तु के रूप में नहीं माना।
20 साल जेल की सजा
पत्नी को भी कोर्ट में अपनी बात रखने की अनुमति दी गई। उसने कहा- 50 साल तक मैं एक ऐसे शख्स के साथ रह रही थी, जिसके बारे में मैं एक क्षण के लिए भी नहीं सोच सकती थी कि वह इस तरह की घिघौनी हरकत भी कर सकता है। पेलिकॉट को अन्य आरोपियों के साथ 20 साल जेल की सजा भुगतनी पड़ रही है।
रात को देता नशीला पदार्थ
खास बात यह है कि पेलिकॉट दिन में एक सामान्य पति की तरह रहता था, जबकि रात होते-होते दरिंदा बन जाता। वह अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ दे देता था, ताकि रात में अजनबी लोग उसका रेप कर सकें। जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि 72 पुरुषों ने महिला के साथ कुल 92 बार रेप किया। इन रेपिस्टों में से 51 की पहचान 26 से 73 साल के बीच की गई है।
ये भी पढ़ें: पत्नी से रेप कराने के लिए रखीं थीं 7 शर्तें, 10 साल में 72 अजनबियों ने एक्सेप्ट किया ऑफर
इस तरह सामने आए काले कारनामे
पेलिकॉट को 2020 में एक सुपरमार्केट में कई महिलाओं की स्कर्ट का वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद जब पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की तो धीरे-धीरे कर उसके काले कारनामे दुनिया के सामने आए।
ये भी पढ़ें: नामीबिया के बाद अब 200 हाथियों को मौत के घाट उतारेगा ये देश, जान लें वजह
हार्ड ड्राइव में मिले अश्लील वीडियो
बाद में पुलिस को उसके घर में एक हार्ड ड्राइव मिली। जिसमें विचलित करने वाले फुटेज थे। साथ ही इसमें रेपिस्टों के उपनाम के साथ फोन नंबर दर्ज थे। उसने अपनी पत्नी के साथ 2011 से 2020 के बीच रेप की 3,800 तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर रखे थे। पेलीकोट की बेटी ने अदालत को बताया कि उसने गुप्त रूप से उसकी और उसकी दो भाभियों की भी नग्न तस्वीरें खींचीं थीं। एक अलग मामले में पेलिकॉट पर 1991 में पेरिस में 23 साल के एस्टेट एजेंट के साथ रेप और हत्या का आरोप दर्ज है।
ये भी पढ़ें: 4 बच्चों को अकेला छोड़ शॉपिंग करने चली गई मां, घर में लग गई आग, चारों की जिंदा जलने से मौत
संबंधित खबरें
क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
20 mins agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
2 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
2 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
3 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
5 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
6 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
6 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
7 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
9 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines