Sheikh Hasina: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। भारत दौरे के दूसरे दिन शेख हसीना आज सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंची। जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का औपचारिक स्वागत किया। इस मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर भी वहां मौजदू रहे।
राष्ट्रपति भवन में अपने जोरदार स्वागत के बाद बांग्लादेशी प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हमारा मित्र है। जब भी मैं भारत आती हूं, तो यह मेरे लिए खुशी की बात होती है। खासकर इसलिए कि हम हमेशा अपने मुक्ति संग्राम के दौरान भारत के योगदान को याद करते हैं। हमारे बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, हम एक दूसरे के साथ सहयोग कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को भेजा लीगल नोटिस
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आगे कहा कि हमारा मुख्य फोकस हमारे लोगों के बीच सहयोग बढ़ाना, गरीबी को खत्म करना और इकोनॉमी को दुरुस्त करना है। इन मुद्दों के साथ मिलकर हम दोनों देश साथ काम करेंगे। इससे भारत-बांग्लादेश ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के लोगों को बेहतर जीवन मिल सके। यही हमारा लक्ष्य है।
गौरतलब है कि शेख हसीना और प्रधानमंत्री की आज सुबह 11.30 बजे हैदराबाद हाउस में मुलाकात होगी। इस दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच कई MOU भी साइन किए जाएंगे। दोनों देशों के बीच जल प्रबंधन, रेलवे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में सात समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और शेख हसीना की अगुवाई में भारत और बांग्लादेश के बीच कई अहम समझौते हो चुके हैं। इनमें भूमि और समुद्री सीमा सीमांकन, सुरक्षा, संपर्क, विकास सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, बिजली और ऊर्जा, व्यापार और वाणिज्य, अर्थव्यवस्था, रक्षा सहित कई क्षेत्रों में ठोस परिणाम प्राप्त हुए हैं।
दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच 2015 से 12 बार मुलाकात हो चुकी है। बांग्लादेश अब दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। पिछले पांच साल में दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार नौ अरब डॉलर से बढ़कर 18 अरब डॉलर का हो गया है।
आपको बता दें कि शेख हसीना चार दिवसीय दौरै पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचीं। दिल्ली पहुंचने पर हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की अगवानी की।
हसीना के प्रतिनिधिमंडल में कई मंत्री-वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी, रेल मंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान और मुक्ति संग्राम मंत्री एकेएम मोजम्मेल हक शामिल हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
3 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
4 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
6 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
19 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
21 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
22 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines