नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की तरफ से आम आदमी पार्टी नेताओं को लीगल नोटिस भेजा गया है। उपराज्यपाल के वकील के जरिए आम आदमी पार्टी, आतिशी, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह और जैस्मीन शाह को लीगल नोटिस भेजा है।

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा सेशन के दौरान आम आदमी पार्टी विधायकों ने आरोप लगाया था कि खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन रहते हुए विनय कुमार सक्सेना के निर्देश पर गलत तरीके से पुराने नोटों को नए में बदलवाया गया और इसमें 1400 करोड़ का घोटाला हुआ। एलजी की तरफ से भेज गए नोटिस में इसपर आपत्ति जाहिर की गई है। विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर नारे लगाए गए थे और ट्वीटर पर हैशटैग चलाया गया- #LG_Saxena_ko_Girftar_karo, #LG_Saxena_chor_hai इनपर भी नोटिस में सवाल उठाया गया है। आम आदमी पार्टी, आतिशी, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह और जैस्मीन शाह से अगले 48 घंटे में इसपर जवाब मांगा गया है। आगे कानूनी रूप से कदम उठाने की बात कही गई है।

विज्ञापन

आप ने दिया जवाब
हालांकि AAP की ओर से एलजी नोटिस का जवाब मिल गया है। नोटिस पर ‘AAP’ ने कहा- अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो सीबीआई की छापेमारी और जांच से इतना डरे हुए क्यों हैं? वह स्वतंत्र जांच के लिए खुद को पेश क्यों नहीं करते? उन्हें लोगों को धमकाना बंद करना चाहिए। उन्होंने केवीआईसी में इतना भ्रष्टाचार किया है कि अब वह लोगों को धमकाकर इसके प्रसारण को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह हमारी आवाज को चुप नहीं करा सकते। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ