व्हाइट हाउस में बनेगा बॉलरूम, जानिए इसके अंदर कैसा होगा नजारा, कितने पैसे होंगे खर्च?

Ballroom In White House: अमेरिका में बना व्हाइट हाउस राष्ट्रपति का निवासस्थान होता है। ये जगह हाईटेक और सिक्योरिटी से लैस होती है। यहां एक नया आयोजन स्थल बनाया जाएगा जिसे बॉलरूम कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ।

Source-freepik an Ani

Ballroom In White House: व्हाइट हाउस कोई सामान्य घर या इमारत नहीं है। यह जगह दुनिया के खूबसूरत स्थलों में से एक है। इस बड़े महलनुमा घर में फर्स्ट मैन यानी यूएस के राष्ट्रपति रहते हैं। इस घर को पीपल्स हाउस भी कहा जाता है। वैसे तो यह काफी बड़ा और भव्य है लेकिन इसके बावजूद यहां ट्रंप सरकार द्वारा एक बॉलरूम बनाने की घोषणा की गई है। यह ऐसा आयोजन स्थल होगा जहां एक साथ काफी लोग किसी समारोह, मीटिंग या अन्य बड़े कार्यक्रमों के लिए एकत्रित हो सकेंगे। आइए जानते हैं इस बॉलरूम के बारे में। क्या होता है ये और क्यों इसे बनाया जा रहा है?

विज्ञापन

क्या होता है बॉलरूम?

यह बॉलरूम एक बड़ा और लग्जरी हॉल होता है। इसका निर्माण खासतौर पर आलीशान पार्टियों, शादियों, नाच-गाने वाले समारोह या फिर किसी बड़े राजनीतिक उद्देश्य के लिए होने वाले आयोजनों के लिए किया जाता है। हालांकि, Ball का औपचारिक परिचय एक नृत्य समारोह होता है। रूम के जुड़ने से यह डांस करने वाला एक हॉल बन जाता है। व्हाइट हाउस में इसे बनाने का मुख्य कारण बड़े आयोजन के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन

आखिर क्यो हो रहा है बॉलरूम का निर्माण?

बता दें कि पिछले 150 वर्ष पहले ही व्हाइट हाउस का निर्माण हुआ था। इस जगह को पहले ही इतना बड़ा बना दिया गया था कि एक साथ काफी लोग वहां सम्मिलित हो सकते हैं। फिलहाल व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है लेकिन फिर भी वहां बड़े आयोजनों करने के लिए बिना तंबू लगाए कार्यक्रम करवाना मुश्किल हो जाता है। बॉलरूम एक बड़ा और भव्य हॉल होता है। बॉलरूम को 500 से लेकर 5,000 लोगों के लिए बनाया जा सकता है। व्हाइट हाउस में 650 लोगों का बॉलरूम बनेगा।

विज्ञापन

कैसा दिखता है बॉलरूम?

यह हॉल हजारों स्क्वायर फिट एरिया में बनाया जाता है। इस हॉल की छत ऊंची होती है। यहां बड़े-बड़े झूमर लगाए जाते हैं। हॉल का निर्माण संगमरमर के पत्थर से होता है। इसके रंग की बात करें तो दीवारों का सुनहरा रंग होता है। इस हॉल का फर्श इस तरह से निर्मित किया जाता है कि डांस करने में आसानी हो। कई बार यहां स्टेज भी बनाया जाता है। बॉलरूम बड़े होटलों, किले, पैलेस या फिर प्रेजिडेंट हाउस जैसे स्थलों में बनाया जाता है।

किस काम आता है बॉलरूम?

बॉलरूम का प्रयोग राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या राष्ट्राध्यक्षों द्वारा दी जाने वाली राजकीय दावतों के लिए किया जाता है। डिप्लोमैटिक मीटिंग्स या राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत जैसे काम भी इनमें किया जाता है। हाई प्रोफाइल शादियों और पार्टियों के लिए बॉलरूम बनाया जाता है। बड़ी कंपनियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गाला नाइट्स और अवॉर्ड फंक्शन भी इनमें होते हैं।

विज्ञापन

बॉलरूम बनाने में कितने पैसे खर्च होते हैं?

बॉलरूम सिर्फ एक हॉल नहीं होता है। यह पॉवर, स्टेटस और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसका निर्माण करवाने वाले इस पर अपनी इच्छानुसार खर्चा कर सकता है ताकि वह खूबसूरत दिखें। बॉलरूम का इंटीरियर प्रीमियम होता है। व्हाइट हाउस में बनाया जाने वाला बॉलरूम 200 मिलियन डॉलर में बनेगा। इसका निर्माण सितंबर में शुरू होगा और साल 2029 में इसका पूरा निर्माण हो जाएगा। वहीं, बॉलरूम को हाई सिक्योरिटी, साउंड प्रूफ, हाई क्लास लाइटिंग सिस्टम से बनाया जाता है। यह एक विरासत मानी जाती है जिसे बनाने के लिए कई करोड़ों रुपये का खर्च हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ