आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान अब दिन रात आतंक के साये में जी रहा है। पाक सेना के लिए आतंक इतना सिर दर्द बन गया है कि पाकिस्तानी सेना पर लगातार दूसरे दिन हमला हुआ है। मंगलवार को बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने पाक सेना को निशाना बनाया है। हमले में 5 सैनिकों की मौत हो गई है। वहीं 2 सैनिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
इससे पहले सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों ने पाक सेना को निशाना बनाया था। इस हमले में भी 5 सैनिक मारे गए थे। गत सोमवार को टीटीपी आंतकियों ने डेरा इस्माइल खान जिले में सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइन (एसएनजीपीएल) को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके चलते वहां तैनात सैनिकों पर हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस हमले में 5 जवान मारे गए। वहीं जवाबी कार्रवाई में 8 आंतकी मारने का दावा किया गया था।
यह भी पढ़ें: दिवाली पर पाकिस्तान के खैबर पख्तून में आतंकी हमला, कई सैनिकों की मौत
पाक सेना पर दो दिनों के अलावा भी कई बार हमला हो चुका है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) जैसे अलगाववादी संगठन आए दिन पाक सेना को निशाना बना रहे हैं। पिछले सितंबर में आंतकियों ने बलूचिस्तान के मस्तुंग के दश्त इलाके में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट किया था। हमले में जाफर एक्सप्रेस के एक डिब्बे को नष्ट कर दिया गया था। इसमें 12 यात्री घायल हुए थे। वहीं 10 अगस्त को मस्तुंग जिले में आंतकियों ने एक आईईडी विस्फोट किया था। इससे ट्रेन के छह डिब्बों के पटरी से उतर गए थे, 4 लोग घायल हुए थे।
यह भी पढ़ें: भूकंप से दहला पाकिस्तान, 4.7 रही तीव्रता, कई घरों को हुआ नुकसान
बता दें कि बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट की स्थापना जुम्मा खान मर्री ने 1964 में सीरिया में की थी। स्थापना के 4 साल बाद बलूच ने ईरान सरकार के खिलाफ बलूच विद्रोह में भाग लिया था। इस दौरान इराकी सरकार ने खुले तौर पर बीएलएफ का समर्थन किया था। इराक ने बलूच को हथियार जैसी मदद दी थी। 5 साल की लड़ाई के बाद ईरान ने बीएलएफ और अन्य बलूच उग्रवादियों का सफाया कर दिया।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
2 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
4 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
8 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
8 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
10 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
17 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
19 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines