Anti Israel Protest in American Universities: अमेरिका के 30 विश्वविद्यालयों में फिलीस्तीन के समर्थन में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। अमेरिका के स्टूडेंट्स गाजा में इजराइल द्वारा किए जा रहे हमलों के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं। ऐसे में पुलिस अब तक 900 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार कर चुकी है। ताजा मामला हाॅर्वर्ड यूनिवर्सिटी का है। यहां प्रदर्शनकारी छात्रों ने जाॅन हाॅर्वर्ड के स्टैच्यू पर फिलीस्तीन का झंडा लगा दिया। इससे पहले स्टैच्यू पर अमेरिका का झंडा लगा था।
बता दें कि इजराइल के नरसंहार के खिलाफ अमेरिका की कोलंबिया, इंडियाना, अरिजोना स्टेट और वांशिगटन यूनिवर्सिटी में 900 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले सदर्न कैलिफोर्निया कैंपस में सैकड़ों छात्रों ने टेंट लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प भी हो गई। ऐसी ही एक रैली का आयोजन हाॅवर्ड यूनिवर्सिटी के कैंपस में किया गया था। हालांकि प्रदर्शन में केवल आईडी होल्डर छात्रों को ही भाग लेने की अनुमति थी।
गाजा में हो सीजफायर
अमेरिका में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग की है कि गाजा में स्थायी सीजफायर हो। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका द्वारा इजराइल को दी जा रही सैन्य सहायता को रोकने की भी मांग की। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसक गतिविधियों में शामिल हो रहे छात्रों को निलंबित भी किया है। उधर अमेरिका के निचले सदन के स्पीकर ने प्रदर्शनकारियों से हुए हालात से निपटने के लिए देश में नेशनल गार्ड्स को उतारने का सुझाव भी दिया है।
अमेरिका-इजराइल ने प्रदर्शनों की निंदा की
छात्रों द्वारा किए जा इन प्रदर्शनों को लेकर इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका को इस प्रकार के प्रदर्शनों को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने कहा कि छात्रों को फिलीस्तीन के हालात के बारे में नहीं पता हैं कि वहां क्या चल रहा है?
ये भी पढ़ेंः Pakistan में जज का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, रिहाई के लिए TTP आतंकियों ने रखी ये खास डिमांड
ये भी पढ़ेंः कौन हैं इशाक डार? बनाए गए पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री, इस बड़े नेता के हैं करीबी!
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
4 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
5 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
6 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
9 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
11 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
11 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
12 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
13 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
14 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines