कौन हैं इशाक डार? बनाए गए पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री, इस बड़े नेता के हैं करीबी!

Ishaq dar appointed deputy prime minister of pakistan: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को देश का नया उप प्रधानमंत्री बनाया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार कैबिनेट डिवीजन द्वारा रविवार को इसे लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

ishaq dar, pakistan, Shehbaz Sharif, nawaz sharif

इशाक डार

Ishaq dar appointed deputy prime minister of pakistan: पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। यहां विदेश मंत्री इशाक डार को देश का नया उप प्रधानमंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बाद अब वे देश कि सदर होंगे। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार कैबिनेट डिवीजन द्वारा रविवार को इसे लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें इशाक डार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आदेश से उप प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि डार पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनके भाई शहबाज शरीफ के करीबी हैं।

विज्ञापन

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं डार

जानकारी के अनुसार इशाक डार की पाकिस्तान के तेज तर्रार नेताओं में गिनती होती है। वह मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले हैं। सालों पहले ही उनका परिवार पाकिस्तान में रहने आ गया था। लंबे समय से वह पाकिस्तान में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट डार पीएमएल-एन की फंडिंग को संभालते हैं, उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिनती होती है।

विज्ञापन

भारत का क्या होगा फायदा?

इससे पहले इशाक डार का भारत के लिए सकारात्मक रवैया देखने को मिला था। पिछले माह उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया में दिए बयान में कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार संबंध 2019 से रुके हुए हैं। इन संबंधों को बहाल करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार गतिविधियों को शुरू करने पर जोर देते हुए कहा था कि दोनों तरफ के कारोबारी इसे लेकर आस लगाए बैठे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ