Zoologist Raped Dogs And Murdered Brutally: जानवरों को साथ क्रूरता से भरा व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। एक शख्स कुत्तों से हवस बुझाकर उन्हें पीट-पीट मार देता था। इस घिनौने कांड के लिए शख्स को कोर्ट ने 249 साल की जेल की सजा सुनाई जा सकती है। वह अपने दरिंदगी भरे कांड के लिए खौफनाक मौत मरेगा। आखिरी सांस तक जेल में ही सड़ेगा।
घटना ऑस्ट्रेलिया की है और मिरर न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट ने मामले की पुष्टि की। दोषी की पहचान जूलॉजिस्ट (प्राणी विज्ञानी) एडम ब्रिटन के रूप में हुई है, जिसे 60 से ज्यादा कुत्तों के साथ बलात्कार करने और उनकी हत्या करने के लिए 249 साल की जेल की सजा हो सकती है। एडम ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में अपने घर में ही कुत्तों के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम देता था।
यह भी पढ़ें:हॉय गर्मी! भाप बनकर उड़ गई झील! 9 दिन में गायब हुआ सैकड़ों करोड़ लीटर पानी
आरोपी के वकील ने कोर्ट में पेश की नई रिपोर्ट
द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, एडम कुत्तों से कुकर्म करने, उन्हें प्रताड़ित और उनकी हत्या करने की घटना को रिकॉर्ड भी करता था। उसने यह घिनौना कांड करने को घर में एक शिपिंग कंटेनर रखा हुआ था। एडम के खिलाफ चल रहे केस की सुनवाई अगस्त महीने में होगी, जो आखिरी होगी और उसी सुनवाई में सजा सुनाई जाएगी। एडम के वकील ने न्यूट सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश माइकल ग्रांट के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की है।
वहीं सुनवाई के दौरान पशु प्रेमियों ने कोर्ट में हंगामा किया तो उन्हें कोर्ट से बाहर निकाल दिया गया था, क्योंकि वे पशु क्रूरता के लिए एडम को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं। ब्रिटन ने 60 से ज्यादा कुत्तों के साथ क्रूर व्यवहार करने के आरोप स्वीकार किए हैं, लेकिन आखिरी फैसला आने से पहले एडम के वकील ने एक नई रिपोर्ट पेश करके उस पर विचार करने की मांग रख दी और सुनवाई अगस्त महीने के लिए टल गई।
यह भी पढ़ें:3 शादियां, दो डिवॉर्स और कई अफेयर; जानें डोनाल्ड ट्रंप की निजी जिंदगी के ये राज
वकील का दावा- पश्चाताप करना चाहते हैं एडम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एडम के वकील ने दावा किया कि उनके क्लाइंट का जेल में मेंटल चेकअप हुआ है। करीब 30 घंटे चली जांच के बाद उनकी मौजूदा मेंटल हेल्थ के बारे में रिपोर्ट में बताया गया है, जिस पर जज को विचार करना चाहिए। एडम पश्चाताप करना चाहते हैं और उनके पुनर्वास की संभावनाएं भी हैं।
एक गंभीर बीमारी से पीड़ित एडम
रिपोर्ट के अनुसार, एडम के वकील ने दावा कि है कि वह एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त है। जब उसने क्राइम किया तो वह ‘पैराफिलिया’ बीमारी का शिकार था। वह बचपन से ही बीमारी से पीड़ित है, इसलिए उसने जो अपराध किए, इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। उनके लिए इस बीमारी के साथ जीना आसान नहीं था, इसलिए उनकी सजा कम किए जाने पर विचार किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:गर्म कार में 7 घंटे तक बैठा रहा बच्चा, 105 डिग्री पहुंचा बॉडी टेंपरेचर, तड़प-तड़पकर हुई मौत
कौन है एडम ब्रिटन?
द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, एडम ब्रिटन 1971 में जन्मा था और वेस्ट यॉर्कशायर उसका जन्मस्थान है। उसने लीड्स यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में ग्रेजुएशन किया और ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी से PHD की। वह एक मगरमच्छ विशेषज्ञ है और उसे दुनिया का सबसे बुरा एनिमल एब्यूजर भी कहा जाता है। वह चार्ल्स डार्विन यूनिवर्सिटी में बतौर सीनियर रिसर्चर काम करता था, लेकिन उस पर पशु क्रूरता और चाइल्ड एब्यूजिंग के 35 से ज्यादा आरोप हैं।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
2 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
11 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
12 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
14 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
15 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
15 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines