---विज्ञापन---

3 शादियां, दो डिवॉर्स और कई अफेयर; जानें डोनाल्ड ट्रंप की निजी जिंदगी के ये राज

Donald Trump Attack Case: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही ढेर कर दिया। ट्रंप को कान पर चोट लगी। फायरिंग में वे बाल-बाल बच गए। ट्रंप पर यूके के बटलर में रैली के दौरान सिरफिरे ने हमला किया था। निजी जिंदगी को लेकर भी ट्रंप काफी चर्चित रहे हैं।

Donald Trump Attack News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बटलर में रैली के दौरान एक शख्स ने जानलेवा हमला किया था। सुरक्षाकर्मियों ने बंदूकधारी थॉमस मैथ्यू क्रुक्स नाम के आरोपी को मौके पर ही ढेर कर दिया। एफबीआई ने उसकी पहचान को लेकर खुलासा कर दिया है। अब बात करते हैं डोनाल्ड ट्रंप की निजी जिंदगी के बारे में। रईस ट्रंप के निजी जिंदगी के भी कई राज हैं, जिनको लेकर वे चर्चित रहे हैं।

यह भी पढ़ें:‘ट्रंप से नफरत करता हूं’, वीडियो में बोला शख्स, दावा- इसी ने चलाई अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर गोली

---विज्ञापन---

कई महिलाओं से उनके संबंध रहे हैं, जिसके कारण उनको पुलिस और कोर्ट के चक्कर भी लगाने पड़े हैं। वे राष्ट्रपति चुनाव के लिए कैंपेन कर रहे थे। जहां उनके ऊपर गोलियां चली हैं। हमले के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अमेरिकी सर्विस सीक्रेट एजेंसी ने उनके सेफ होने का दावा किया है। इससे पहले भी कई विवादों में ट्रंप फंस चुके हैं।

31 साल की उम्र में हुई पहली शादी

निजी जीवन और संपत्ति को लेकर कई राज खुले हैं। 1977 में 31 साल की उम्र में ट्रंप ने इवाना ट्रंप से शादी की थी। वे उस समय पिता के रियल एस्टेट बिजनेस में रुचि दिखा रहे थे। इवाना से उनको इवांका, एरिक और डोनाल्ड जूनियर नाम के 3 बच्चे हुए। इवाना ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन में इंटीरियर डिजाइन की वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर जिम्मेदारी निभा रही थीं। लेकिन 14 साल बाद 1991 में दोनों का तलाक हो गया। 1993 में ट्रंप ने मार्ला मेपल्स से विवाह रचाया। दोनों का यह विवाह बेटी टिफनी के पैदा होने के बाद हुआ था। 1997 में ट्रंप का मार्ला से तलाक हो गया। फिर मेलानिया उनकी जिंदगी में आईं।

---विज्ञापन---

मूल रूप से स्लोवेनिया की मेलानिया 1996 में न्यूयॉर्क फैशन मॉडल बनने आई थीं। यहां उन्होंने ट्रंप मॉडल मैनेजमेंट और इरीन मैरी मॉडल्स के साथ काम किया था। दोनों का 2005 में विवाह हुआ। दोनों का एक बेटा बैरन है। 2006 में बैरन का जन्म हुआ। बताया गया है कि जब बैरन 4 महीने के थे, तब ही ट्रंप की धोखेबाजी के बारे में मेलानिया को पता लगा था। जुलाई 2006 में ट्रंप पर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स से संबंध बनाने का आरोप लगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:गोली चलाने वाले का ट्रंप से ही कनेक्शन…अमेरिकी एजेंसियों की जांच में हमलावर को लेकर 5 बड़े खुलासे

वहीं, उनके अफेयर के चर्चे प्लेबॉय मॉडल रेन मैकडॉगल से भी चले। ट्रंप यूएस में 20 जनवरी 2017 से लेकर 20 जनवरी 2021 तक 45वें राष्ट्रपति की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संपत्ति के मामले में भी वे विवादों में रहे हैं। वे दुनिया के 500 अमीर लोगों की लिस्ट में भी जगह बना चुके हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 14, 2024 08:04 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola