अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ गल्फ कॉपरेशन काउंसिल यानि GCC की बैठक की. इसमें इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैद, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी, सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा समेत कई नेता शामिल हुए. बैठक के दौरान उन्होंने तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन की तारीफों के पुल बांधे. ट्रंप ने सभी के सामने उन्हें दोस्त बताते हुए उन्हें टफ कुकी यानी बेहद स्पेशल इंसान कहा. ट्रंप ने बातों बातों में मौजूद नेताओं के सामने ये भी कह दिया कि कोई भी एर्दोगन से पंगा ना ले.
ये भी पढ़ें: ‘ईरान कभी नहीं बना पाएगा परमाणु बम, दुनिया करे आर्थिक बहिष्कार’ UNGA में डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा जुबानी हमला
ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने एर्दोगन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि तुर्किए से उनके खास दोस्त एक सख्त इंसान है और उनसे टकराना ठीक नहीं होगा. ट्रंप ने कहा कि वो एक बेहतरीन इंसान हैं और उनके साथ अमेरिका के काफी अच्छे रिश्ते हैं. जब ट्रंप एर्दोगन की तारीफ कर रहे थे तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है बैठक में एक अच्छा ट्रांसलेटर मौजूद है और उनकी बात सही ढंग से ट्रांसलेट की जाएगी. वहीं, बैठक के बाद एर्दोगन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच तुर्किए और बाकी गल्फ देश मौजूद चुनौतियों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं.
ट्रंप ने ईरान को घेरा
राष्ट्रपति ट्रंप ने ये भी कहा कि अमेरिका ने ईरान को परमाणु हथियार बानने से रोकने के लिए उसके खिलाफ बड़े पैमाने पर मिलिट्री एक्शन लिए. बैठक में मौजूद लीडर्स से ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन ने जो भी कदम उठाया, उसका मकसद सिर्फ ईरान को परमाणु बम हासिल करने से रोकना था. ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी कार्रवाई में ईरान के 159 युद्धपोत डूब गए, वायु सेना तबाह हो गई, हथियारों की करीब 90 प्रतिशत फैक्ट्रियां खत्म हो गईं और 450 बैलिस्टिक मिसाइल डिपो और 800 ड्रोन नष्ट कर दिए गए. उन्होंने कहा कि ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम और उसके आतंकवादी नेतृत्व का भी बड़ा हिस्सा खत्म कर दिया गया है. ट्रंप ने कहा कि उसके मिलिट्री एक्शन से ईरान की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है. साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि एक दिन ऐसा भी आ सकता है जब अमेरिका एक देश के तौर पर ईरान के अस्तित्व की गारंटी नहीं दे पाएगा
ये भी पढ़ें: मीडिया से तकरार के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप TV’, क्यों नाराज हुए US राष्ट्रपति; जानिए क्या है पूरा विवाद
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
7 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
12 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
15 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
16 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
16 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
1 day ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines