'ईरान कभी नहीं बना पाएगा परमाणु बम, दुनिया करे आर्थिक बहिष्कार' UNGA में डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा जुबानी हमला

Donald Trump: यूएस प्रेसिडेंट ने यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में सबसे ज्यादा ईरान को लेकर बात की, उन्होंने इस इस्लामिक नेशन के खिलाफ दुनिया को एकजुट होने और बायकॉट करने की मांग की. साथ ही उन्होंने टैरिफ के जरिए 8 जंग रुकवाने का दावा भी किया.

TRUMP.jpg_eaf944

डोनाल्ड ट्रंप ( YouTube ( United Nations / screengrab )

Donald Trump At United Nations General Assembly: यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली का 81वें सेशन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई मुद्दों पर बात की है. उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा है कि यूएसए पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है, अमेरिका की इकॉनमी से दुनिया को जलन होती है. इसके अलावा उन्होंने सबसे ज्यादा ईरान के मुद्दे पर बात की.

विज्ञापन

ईरान के खिलाफ हमलावर

ट्रंप ने अपने संबोधन में ईरान पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि इस देश का पूरी तरह बहिष्कार करें. उन्होंने दावा किया कि ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा. मिड टर्म इलेक्शन के बाद ईरान से डील की जाएगी. उन्होंने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर भी टैरिफ लगाने का भी प्रस्ताव रखा है.

विज्ञापन

ट्रंप ने कहा, ‘पिछले साल पद संभालने के बाद, मैंने ईरान के साथ बातचीत शुरू की और उन्हें अपने परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने और आतंकवाद का समर्थन बंद करने के बदले में पूरा आर्थिक सहयोग देने की पेशकश की. लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. ये एक बड़ी गलती थी.’

ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने यूरोप तक मार करने में सक्षम मिसाइल बनाई और उन्हें इस पर बहुत गर्व था। मुझे उम्मीद है कि यूरोप के लोग यह बात समझेंगे. इस पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइल की आड़ में ईरान का मकसद अपना परमाणु बम बनाना था. अगर वे इसमें कामयाब हो जाते, तो वो दुष्ट शासन हमेशा के लिए आतंक और मौत फैलाने के लिए आजाद हो जा

विज्ञापन

ट्रंप ने ईरान को लेकर आगे कहा, ‘इस सरकार ने इस साल अपने 72,000 से ज्यादा नागरिकों की हत्या कर दी. जरा सोचिए, अगर ऐसी घिनौनी सरकार को परमाणु सुरक्षा कवच की आड़ में बड़े पैमाने पर आतंकी हमले करने की ताकत मिल जाए तो क्या होगा. हमें इसी सच्चाई का सामना करना था, एक ऐसी सच्चाई जिसे बहुत से लोगों ने नजरअंदाज करना बेहतर समझा. उन सभी ने इसे नजरअंदाज किया.’

युद्ध खत्म करवाने का दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि उन्होंने अपने दम पर दुनिया के 8 युद्धों को खत्म कराया है, ये काम ट्रैरिफ लगाकर कराया गया है. उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर जल्द बात करने वाले हैं. जंग की वजह से एक महीने में 25 हजार मौतें हुई हैं.

विज्ञापन

PAK पीएम पर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूएन जनरल असेंबली में अपने भाषण के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तारीफ करते हुए उन्होंने मुझे 3 करोड़ लोगों की जान बचाने का क्रेडिट दिया. ट्रंप ने कहा, ‘पाकिस्तान के पीएम, जो एक बेहतरीन इंसान हैं, ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने 3 करोड़ लोगों की जान बचाई, और शायद इससे भी ज्यादा लोगों की.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ