महिला का अजीबोगरीब पेशा! 'कुत्ता' बना करती है जलील, मर्द खुद आते बेइज्जत होने, देते मोटी फीस

Unique Profession of Woman: पैसा कमाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते, लेकिन एक महिला का अजीबोगरीब प्रोफेशन चौंका देगा। वह मर्दाें को अपमानित करके लाखों रुपये कमाती है। वह 6 साल से इस प्रोफेशन में है और आज वह करोड़ों की मालकिन है।

Mistress Marley Unique Profession

अपमानित होने के लिए इन्हें मुंह मांगी रकम मर्द देते हैं।

Mistress Marley Unique Profession: दुनिया में कई तरह के प्रोफेशन देख होंगे। IT सेक्टर, कंप्यूटर्स, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, बिजनेसमैन, फैशन डिजाइनिंग आदि कई तरह के प्रोफेशन हैं, जिनके लिए बच्चों सालों कड़ी मेहनत करते हैं, तब उन्हें हजारों, लाखों के पैकेज पर नौकरी मिलती है, लेकिन अमेरिका की एक महिला का प्रोफेशन आपको काफी अजीबोगरीब लगेगा।

विज्ञापन

इस महिला का नाम मिस्ट्रेस मार्ले है, जो अपने काम के बदले लाखों रुपये वसूलती है। मार्ले के पास मर्द खुद आते हैं और उसे लाखों रुपये ऑफर करते हैं। उसकी जेब मुंह मांगे पैसे से भर देते हैं। महंगे-महंगे अनमोल तोहफे तक दे देते हैं, लेकिन मार्ले मिस्ट्रेस का काम आपको ‘गंदा’ लग सकता है। जानना चाहेंगे मिस्ट्रेस मार्ले क्या काम करती है?

विज्ञापन

पैसे लेकर मर्दों को जलील करती मिस्ट्रेस मार्ले

मार्ले ने YouTube चैनल ‘लव डोंट जज’ को दिए इंटरव्यू में अपने प्रोफेशन का खुलासा किया। मिस्ट्रेस मार्ले ने बताया कि उसके क्लाइंट सिर्फ मर्द हैं। वे उसके पास जलील होने के लिए आते हैं। कहें तो आदमियों केा अपमानित करना उसक प्रोफेशन है।

विज्ञापन

30 साल की मिस्ट्रेस मार्ले कहती हैं कि आदमी उन्हें अपमानित करने के लिए अपनी मर्जी से मुंहमांगा पैसा देते हैँ। इसके लिए वे किसी गंदे स्वभाव वाले बदतमीज बॉस से बेइज्जत होने जैसा व्यवहार पसंद करते हैं। गले में पट्टा डालकर कुत्ते जैसा व्यवहार पसंद करते हैं। इसके अलावा भी बहुत से तरीके ऐसे हैं, जिनसे वह उन्हें जलील करती है और मर्द खुशी-खुशी जलील होते हैं।

विज्ञापन

ऑनलाइन नौकरी तलाशते समय मिला आइडिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिस्ट्रेस मार्ले बताती हैं कि उन्होंने यह प्रोफेशन 6 साल पहले शुरू किया था। ग्रेजुएशन करने के बाद वह नौकरी तलाश रही थी। ऑनलाइन सर्फिंग करते समय उसे यह बिजनेस करने वाली महिलाओं का एक ग्रुप मिला। उसे यह बिजनेस आइडिया नया लगा तो उसने भी यही बिजनेस करने का फैसला लिया।

उसे अपना पहला प्रोजेक्ट तब मिला, जब एक शख्स ने उन्हें उनके लंच का बिल पे करने के लिए पैसे ऑफर किए। उसके बाद वह लगातार उनके बिल का भुगतान करता रहा। इसके बाद एक शख्स ने उससे कहा कि वह उसके साथ नौकरों जैसा व्यवहार करे और ऐसा करते हुए वह उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करे। उसके बाद आज तक वह इस प्रोफेशन से जुड़ी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ