---विज्ञापन---

पोर्न स्टार के साथ शारीरिक संबंध, एक करोड़ रिश्वत…क्या है वो केस, जिसमें दोषी ट्रंप जाएंगे ‘जेल’

Hush Money Case: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा सकता है, क्योंकि आज उन्हें पोर्न स्टार से जुड़े हश मनी केस में सजा सुनाई जा सकती है। उन्हें दोषी करार दिया जा चुका है, आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Donald Trump Adult Star Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पोर्न स्टार और हश मनी केस में आज सजा सुनाई जा सकती है। हालांकि उनके जेल जाने की संभावना कम है, लेकिन उन्हें 4 साल तक जेल की सजा सुनाई जा सकती है। पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके किसी शख्स पर आपराधिक केस चलाया गया और उसे दोषी करार दिया गया है।

मामला साल 2016 का है। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाए हैं। शारीरिक संबंध बनाने और मुंह बंद रखने के लिए एक करोड़ देने की शिकायत है। न्यूयॉर्क में 6 हफ्ते केस की सुनवाई चली। जस्टिस जुआन मर्चेन सुनवाई कर रहे हैं। मैनहैटन पुलिस ने केस दर्ज किया था। 5 अप्रैल 2023 को डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप तय हुए। 30 मई 2024 को ट्रंप को 34 आरोपों का दोषी ठहराया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: वॉशरूम से निकली तो कपड़े उतारे खड़े थे ट्रंप, ब‍िना कंडोम बनाए संबंध; पोर्न स्‍टार ने खोले राज!

क्या सजा होगी? राष्ट्रपति चुनाव लड़ पाएंगे?

सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप को 4 साल तक की जेल की सजा सुनाई जा सकती है, लेकिन उनके जेल जाने की संभावना कम ही है। उन्हें शर्तों के साथ प्रोबेशन पर रखे जाने की चर्चा है। उन्हें जुर्माना भरवाकर छोड़ा भी जा सकता है। मामले में वे सरेंडर कर चुके हैं, लेकिन ट्रंप के वकील ने सजा रद्द किए जाने की मांग की है। वहीं अगर सजा हो जाती है तो भी वे राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकेंगे। चुनाव प्रचार कर सकेंगे। चुनाव जीत गए तो राष्ट्रपति पद की शपथ ले सकेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:कसीनो से लेकर यूनिवर्सिटी तक… Donald Trump के 5 बिजनेस आइडिया जो बुरी तरह हुए फ्लॉप

डोनाल्ड ट्रंप पर क्या आरोप लगे?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल का अपने पेंट हाउस में बुलाकर उनके साथ बिना कंडोम शारीरिक संबंध बनाए। साल 2016 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए चुनावी रण में उतरे तो पोर्न स्टार को रिश्ते के बारे में किसी से बात न करने को कहा। इतना ही नहीं उन्हें मुंह बंद रखने के लिए एक करोड़ से ज्यादा पैसे दिए। इसके लिए उन्होंने अपने बिजनेस में हेराफेरी की।

---विज्ञापन---

ट्रंप ने अपने वकील माइकल कोहेन को भी मामले में सहयोगी बनाया, लेकिन पोर्न स्टार ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्ट को ट्रंप के साथ अपने रिश्ते के बारे में बता दिया। मामला सामने आया और पोर्न स्टार ने ट्रंप के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। ट्रंप पर एक अपराध छिपाने के लिए धोखाधड़ी करने के भी आरोप लगे। इस तरह पूरे मामले में ट्रंप पर करीब 34 आरोप लगे, जो साबित हुए।

यह भी पढ़ें:खून बहेगा, दंगे भड़केंगे अगर…Donald Trump ने क्यों दी यह धमकी? Joe Biden को बताया बेवकूफ

---विज्ञापन---
First published on: Jul 11, 2024 01:05 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola