US Federal Reserve: लगातार बढ़ रही महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक यानी यूएस फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve Bank) में ब्याज दरों में भारी बढ़ोतरी की है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इसबार ब्याज दरों 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके बाद यह 3 से 3.25 फीसदी के बीच में पहुंच गया है।
यह लगातार तीसरा मौका है जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक देश में महंगाई पर काबू पाने के लिए लगातार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है। साथ ही बैंक ने संकेत दिए हैं आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है।
अभी पढ़ें – नौकरी में प्रमोशन नहीं दिया तो बॉस को पूरे परिवार के साथ मार डाला, 8 साल बाद आरोपी अरेस्ट
गौरतलब है कि साल 2008 की मंदी के बाद से अबतक का सबसे ज्यादा ब्याज दर है। पिछले दिनों अमेरिका में महंगाई 40 साल के उच्चतम स्तर पर चली गई थी। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष के अंत तक ब्याज दर 4.4 प्रतिशत और अगले वर्ष 4.6 तक पहुंच सकती है।
अभी पढ़ें – ईरान में ‘हिजाब क्रांति’, सड़कों पर उतरीं महिलाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग में 3 की मौत
आर्थिक मामलों के जानकारों के मुताबिक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में बढ़ोतरी से नौकरियों में कटौती होगी और बेरोजगारी बढ़ेगी। जिससे इस वर्ष के अंत तक या अगले वर्ष की शुरुआत में मंदी आने की संभावना बढ़ गई है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के चलते पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस में 220 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई, यह 30,500 अंक के नीचे आ गया है। इसका असर भारत सहित पूरी दुनिया पर पड़ने की आशंका है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
11 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
13 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
14 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
16 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines