America New Orleans Accident: अमेरिका के न्यू ऑर्लिन्स में नए साल का जश्न मना रहे लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया। इसके बाद हमलावर ने भीड़ पर गोलीबारी की। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने इस हमले को आतंकी हमला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। हमलावर के वाहन से ISIS का झंडा मिला है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर की मौत हो गई है।
FBI ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फ्रेंच क्वार्टर में बाॅर्बन स्ट्रीट पर हुए हमले के बाद पुलिस के एनकाउंटर में आरोपी ड्राइवर की मौत हो गई। हमलावर के ट्रक से ISIS का झंडा भी जांच एजेंसी ने बरामद किया है। हमलावर ड्राइवर की पहचान 42 साल के शम्सुद दीन जब्बार के तौर पर हुई है। फिलहाल FBI जब्बार के बारे में और जानकारी जुटा रही है।
बाइडेन ने हमले की निंदा की
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा मुझे इस घटना के बारे में बताया गया है। जांच में FBI प्रमुख भूमिका निभा रही है और घटना की जांच आतंकी हमले के तौर पर कर रही है। बाइडेन ने आगे कहा मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए संवेदनाएं व्यक्त करता हूं जोकि छुट्टियों को एंजाॅय कर रहे थे। अमेरिका में किसी भी तरह की हिंसा का कोई औचित्य नहीं है। हम अपने देश में किसी भी समुदाय पर कोई हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ेंः पहले भीड़ पर चढ़ाया ट्रक, फिर चलाईं गोलियां, 12 की मौत; अमेरिका में नए साल के जश्न में बड़ी वारदात
लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील
आज तक में न्यूज एजेंसी एपी के हवाले से छपी खबर के अनुसार नए साल के जश्न के दौरान हुए हमले के बाद शुगर बाउल को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। हमले के बाद लुइसियाना के गवर्नर ने लोगों से फ्रेंच क्वार्टर से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा लोगों को फ्रेंच क्वार्टर से दूर रहना चाहिए। वहां एक ट्रक चालक द्वारा किए गए घातक हमले की जांच की जा रही है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए।
ये भी पढ़ेंः H-1B वीजा को लेकर US में मचा बवाल; नियमों में बदलाव का भारतीयों पर कितना असर?
संबंधित खबरें
'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
19 mins agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
1 hr agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
1 hr agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
2 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
6 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
9 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
12 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
12 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
12 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines