अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पुलिस ने एक सिख युवक को गोली मार दी है। पुलिस का दावा है कि घटना के समय सिख युवक बीच सड़क पर तलवार लहरा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना। उल्टा युवक ने पुलिस पर ही हमला करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने युवक को गोली मार दी। घटना में उसकी मौत हो गई। यह घटना 13 जुलाई की है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
तलवार से अपनी जीभ काटते दिखा गुरप्रीत
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो लॉस एंजिल्स शहर के क्रिप्टोकॉम एरिना के पास व्यस्त चौराहे का है। इस चौराहे पर 35 वर्षीय गुरप्रीत सिंह तलवार लहराते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को कॉल की। लोगों ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति फिगेरोआ स्ट्रीट और ओलंपिक बुलेवार्ड पर चाकू से राहगीरों पर आक्रामक हमला कर रहा था। वीडियो में एक जगह गुरप्रीत सिंह को तलवार से अपनी जीभ काटते हुए दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें: क्या बदलने जा रहा अमेरिका का राष्ट्रपति? ट्रंप टैरिफ के बीच JD Vance का बड़ा बयान
पुलिसकर्मी की कार में मारी टक्कर
सूचना के बाद कई पुलिसकर्मी अलग-अलग गाड़ियों से मौके पर पहुंचे और युवक से बार-बार हथियार छोड़ने के लिए कहने लगे। आरोप है कि युवक ने तलवार छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने अपनी कार से बोतल निकालकर पुलिस की तरफ फेंकी और दोबारा तलवार लहराने लगा। कुछ देर बाद कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने उसकी पीछा किया तो युवक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर और पुलिसकर्मियों को बुलाया गया।
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की सीक्रेट सुरक्षा ली वापस, 6 महीने पहले ही व्हाइट हाउस ने लिया बड़ा फैसला
पुलिस का दावा- हमला करने पर मारी गोली
वीडियो में आगे फिगेरोआ और 12वीं स्ट्रीट के पास गुरप्रीत अपनी कार से बाहर निकला और पुलिस पर तलवार से हमले करने की कोशिश करता है। जिसके बाद पुलिस को उस पर गोली चलाने लगी। इसके बाद पुलिस उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
7 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
8 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
10 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
12 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
12 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
13 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
15 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
16 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
17 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines