क्या बदलने जा रहा अमेरिका का राष्ट्रपति? ट्रंप टैरिफ के बीच JD Vance का बड़ा बयान

JD Vance indicates he would take over as the President: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वर्तमान में वह जिस भूमिका में हैं उसमें उन्हें उनके देश पर किसी भी तरह की त्रासदी की स्थिति में ट्रंप का पदभार संभालने के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया है। वेंस, अमेरिका के सबसे कम उम्र के उपराष्ट्रपतियों में से एक हैं।

जेडी वेंस

जेडी वेंस

US Vice President JD Vance indicates he would take over as the President: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने संकेत दिया कि अगर कोई ‘त्रासदी’ (Tragedy)आती है, तो वे राष्ट्रपति का पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन

आगे अपने बयान में उपराष्ट्रपति ने साफ कहा कि वर्तमान में वह जिस भूमिका में हैं उसमें उन्हें उनके देश पर किसी भी तरह की त्रासदी की स्थिति में ट्रंप का पदभार संभालने के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया है। बता दें बीते दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वेंस उनके MAGA (Make America Great Again) आंदोलन के सबसे संभावित उत्तराधिकारी हैं।

विज्ञापन

जेडी वेंस को अमेरिका का उपराष्ट्रपति बने कितने दिन हो गए हैं?

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार जेडी वेंस ने अपने बयान में यह भी कहा कि भगवान न करे कि उनके देश को कोई भयानक ट्रेजेडी घेरे। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 200 दिनों से ज्यादा समय से अमेरिका का उपराष्ट्रपति हूं, इन दिनों में मुझे बहुत कुछ सिखने को मिला और मेरे लिए अभी इससे अच्छी और कोई जिम्मेदारी नहीं हो सकती है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य के बारे में जेडी वेंस ने दिया बड़ा अपडेट

जेडी वेंस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि उन्हें भरोसा है कि ट्रंप राष्ट्रपति पद पर अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। बता दें इससे पहले जनवरी 2025 में जब ट्रंप ने वेंस उनके MAGA का संभावित उत्तराधिकारी बताया था तो वेंस ने कहा था कि उनकी पत्नी उषा और वह अभी उनके वर्तमान पद पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनका कहना था कि अगर बाद में रास्ता खुलता है, तो हम तब इसका समाधान निकाल लेंगे।

विज्ञापन

अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा?

बता दें इससे पहले भी जेडी वेंस और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भविष्य में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का अगला उम्मीदवार होने की अटकलें लगाई जा चुकी हैं। खुद ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से दोनों के नामों को आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ