पैसे की भूख बड़ी अटपटी व्यथा है। यह आदमी से अपना आपा छीन लेती है। उसे यह तक भान नहीं रहता कि अमीर बनने के लिए वह जो करने जा रहा है, उसका कितना बुरा नतीजा भुगतना पड़ेगा। हाल ही में एक स्कूल टीचर इंटरनेट मीडिया पर खूब छाई हुई है। पता चला है कि यह इसी इंटरनेट पर गंदी-गंदी फोटोज डालकर लगभग 8 लाख रुपए महीना कमा रही थी। डर्टी पिक्चर का भांडा फूट जाने के बाद अब वह कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही। स्कूल ने तुरंत सस्पेंड कर दिया। कहा जा रहा है कि अब वह अपने स्टूडेंट्स को खूब मिस कर रही है, मगर इसके अलावा कर भी कुछ नहीं सकती।
-
अमेरिका के सैंट क्लेयर हाई स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाती थी 28 वर्षीय ब्रायना कोप्पेज, ओनलीफैंस जैसी वेबसाइट्स पर डालती थी तस्वीरें और वीडियो
अमेरिका के मिसौरी की 28 वर्षीय ब्रायना कोप्पेज (Brianna Coppage) वहां सैंट क्लेयर हाई स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाती थी। एसटीएल टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी मिली है कि स्कूल की श्रेष्ठ टीचर्स के रूप में पहचान रखती ब्रायना अपने आप को ब्रुकलिन लव (Brooklin Love) के रूप में प्रस्तुत कर ओनलीफैंस (Onlyfans) जैसी तमाम साइट पर अपनी डर्टी पिक्चर्स शेयर करती थी। राज खुलने के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया गया है।
यह भी पढ़ें: विदेशों में बैन हुईं ये पांच देसी फिल्में, किसी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने तो किसी पर लगा अश्लीलता का आरोप
न्यूज प्लेटफॉर्म के साथ बात करते हुए ब्रायना कोप्पेज ने बताया कि उसे अपने इस राज के जग जाहिर हो जाने का पहले ही अंदाजा था, जिसके चलते 2 सप्ताह पहले ही उसने अपने पति को इस बारे में सबकुछ बता दिया। हालांकि उसका कहना है कि उसे पहचानना मुश्किल था, लेकिन एक दिन जैसे ही पति के साथ एक फोटो इंटरनेट पर शेयर की, यह वायरल हो गई। इसके बाद किसी ने स्कूल के मैनेजमेंट को इसकी जानकारी दे दी।
कौन हैं सीमा नूरज़ादेह, जो तालिबान राज में चला रही शादी की एजेंसी, संवार रही महिलाओं की जिंदगी; यहां पढ़ें
पिछले गर्मी के सीजन में ही ओनलीफैन्स के साथ जुड़ी दो बच्चों की मां ब्रायना कोप्पेज ने इस वेबसाइट से हर महीने 10 हजार डॉलर (भारतीय करंसी के हिसाब से लगभग 8 लाख रुपए) कमाना शुरू कर दिया। उसकी तस्वीरें देखने के लिए लोग हर महीने 10 डॉलर खर्च करते हैं।
इस मामले में स्कूल की सुपरिंटेंडेंट काइल क्रूज़ ने कहा कि मामले की व्यापक जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है, वहीं कोप्पेज ने कहा कि उसे अपने स्टूडेंट्स की बहुत याद आ रही है। हालांकि इस हकीकत को स्वीकारते हुए शायद ही जिंदगी में स्कूल में पढ़ाने का मौका मिले।
और पढ़ें: पाकिस्तान में डॉक्टर और मोटर मैकेनिक ने निकाल ली 328 लोगों की किडनी, एक करोड़ की एक बेची
ब्रायना कोप्पेज की मानें तो कुछ लोग उसके इस काम को शर्मनाक मान रहे हैं, लेकिन उसे लगता है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया। कोई भी फोटो या वीडियो स्कूल में नहीं बनवाई। उसने कहा, ‘मैं मानती हूं कि शिक्षकों को नैतिक होना चाहिए, लेकिन मैं कुछ भी गैरकानूनी नहीं कर रही थी। मैं आज भी एक अच्छी दोस्त, एक अच्छी पत्नी और एक अच्छी मां हूं’।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
5 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
13 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
14 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
15 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
17 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
19 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
21 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
22 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines