Alexei Navalny Russia Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी माने जाने वाले एलेक्सी नवलनी की मौत से दुनिया भर में आक्रोश फैल गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने नवलनी की मौत को लेकर पुतिन पर जमकर हमला बोला है। यूरोपीय आयोग ने भी पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है। इसी बीच, पिछले महीने जेल से जारी नवलनी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया कि वे 2021 में अपनी जान को खतरा जानते हुए भी जर्मनी से वापस रूस क्यों लौट आए।
‘मैं अपने देशवासियों के लिए आया हूं’
दरअसल, एलेक्सी नवलनी ने अपनी पोस्ट में बताया कि 2021 में जर्मनी से रूस वापस आने के बाद उनके साथ रह रहे कैदियों और जेलरों ने उनसे पूछा था कि वह वापस क्यों रूस लौट आए। इस पर मैंने जवाब दिया था कि मैं अपने देशवासियों के लिए आया हूं। मैं अपना देश नहीं छोड़ना चाहता। मुझे अपने देश से बहुत प्यार है।
जान देकर नवलनी ने पूरा किया वादा
नवलनी ने कहा कि मैंने रूसी लोगों को अकेले नहीं छोड़ने का वादा किया था। जर्मनी से वापस लौटकर मैंने यह वादा पूरा किया। मैं अपने देश की जनता के साथ हमेशा खड़ा हूं। मैं उन्हें धोखा नहीं दे सकता।
यह भी पढ़ें: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां साबित हो रहीं सच, रूस से क्या है कनेक्शन?
नवलनी को 19 साल की सुनाई गई सजा
बता दें कि व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी की शुक्रवार को जेल में मौत हो गई। वे 47 साल के थे। नवलनी ने रूस में जारी भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया था, जिसके बाद पुतिन के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्हें चरमपंथ के आरोप में 19 साल की सजा सुनाई गई थी।
टहलने के दौरान बेहोश हुए नवलनी
मिली जानकारी के मुताबिक, नवलनी की शुक्रवार को टहलने के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई और वे बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुतिन के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा
नवलनी की मौत का जिम्मेदार पुतिन को माना जा रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में मास्क पहने एक शख्स ने रूसी दूतावास के गेट पर तोड़फोड़ की। लोग गेट के बाहर फूल भी चढ़ा रहे थे, जिस पर लिखा था- पुतिन ने नवलनी को मार डाला, लेकिन उसे चुप नहीं कराया जा सकता।
मानवाधिकार आयोग ने क्या कहा?
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने कहा कि हम इस खबर से स्तब्ध हैं कि रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत हो गई। रूसी अधिकारियों को नवलनी की मौत की विश्वसनीय जांच सुनिश्चित करनी चाहिए और राजनेताओं, मानवाधिकार रक्षकों और पत्रकारों सहित अन्य लोगों का उत्पीड़न बंद करना चाहिए।
यूरोपीय आयोग ने क्या कहा?
यूरोपीय आयोग ने कहा कि पुतिन को अपने ही लोगों की असहमति के अलावा किसी और चीज का डर नहीं है। दुनिया ने एलेक्सी नवलनी के रूप में एक स्वतंत्रता सेनानी खो दिया है। हम उनके नाम पर लोकतंत्र और अपने मूल्यों के लिए खड़े होंगे।
यह भी पढे़ं : Yekaterina Duntsova कौन हैं, जिन्हें रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin के सामने चुनाव लड़ने से रोक दिया गया
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 hr agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 hr agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
5 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
7 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
10 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
10 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
12 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
13 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
14 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines